फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM degree: Gujarat court junks Kejriwal plea on government nod to prosecute him in defamation case

Gujarat: मेट्रोपोलिटन कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, पीएम मोदी डिग्री विवाद में याचिका खारिज

Fri, 15 Dec 2023 09:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 09:48 PM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसजे पांचाल की अदालत ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी। मामले की अगली सुनवाई 28 दिसंबर तक टाल दी है।

विज्ञापन
PM degree: Gujarat court junks Kejriwal plea on government nod to prosecute him in defamation case
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

गुजरात की मेट्रोपोलिटन अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें मानहानि मामले में मुकदमा चलाने की सरकार की मंजूरी के खिलाफ केजरीवाल ने याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में जरिए उन्होंने तर्क दिया था कि पूर्व सरकारी मंजूरी के बिना उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता क्योंकि वह कानून के मुताबिक एक लोक सेवक हैं। 
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसजे पांचाल की अदालत ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी। मामले की अगली सुनवाई 28 दिसंबर तक टाल दी है। बता दें 13 दिसंबर को 'आप' संयोजक ने अदालत में याचिका दायर की थी। केजरीवाल ने तर्क दिया था कि आवश्यक मंजूरी के बिना उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर आपत्ति जताते हुए गुजरात विश्वविद्यालय का केवकील अमित नायर ने कहा कि मानहानिकारक शब्दों का उच्चारण आधिकारिक कार्य के निर्वहन की श्रेणी में नहीं आता है और इसलिए इस तरह की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। 13 दिसंबर को याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में कार्यवाही स्थगित करने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री के संबंध में दिए गए उनके व्यंग्यात्मक और अपमानजनक बयानों पर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले का सामना कर रहे हैं। गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा पीएम की डिग्री पर मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को रद्द करने के बाद जीयू रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने आप नेताओं के खिलाफ उनकी टिप्पणियों पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने कहा, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और सोशल मीडिया पर मोदी की डिग्री को लेकर विश्वविद्यालय को निशाना बनाते हुए अपमानजनक बयान दिए। उन्होंने कहा कि गुजरात विश्वविद्यालय को निशाना बनाने वाली उनकी टिप्पणियां अपमानजनक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed