{"_id":"619fc20514ae7f082038e90c","slug":"platform-tickets-will-now-be-available-for-rs-10-as-before-indian-railways-rolls-back-the-increased-prices-during-covid19-pandemic-time-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: अब पहले की तरह 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, कोरोना की वजह से बढ़ाया गया था दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: अब पहले की तरह 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, कोरोना की वजह से बढ़ाया गया था दाम
Thu, 25 Nov 2021 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:34 PM IST
सार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के समय में प्लेटफॉर्म टिकट की बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले लिया है। पहले महामारी के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से कीमतों में वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे के यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के बढ़े हुए दाम वापस लेने का फैसला किया है। अब प्लेटफॉर्म टिकट पहले की तरह ही 10 रुपये का मिलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के समय में प्लेटफॉर्म टिकट की बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले लिया है। पहले महामारी के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से कीमतों में वृद्धि की गई थी।
इससे पहले मध्य रेलवे ने बुधवार को प्लेटफॉर्म टिकट के दाम कम करने का फैसला किया था। इस बारे में जानकारी देते मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार कुमार लाहोटी ने कहा था कि सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई है। इससे पहले इसका मूल्य 50 रुपये प्रति लोग कर दिया गया था।
कैटरिंग सेवाओं को भी फिर से शुरू किया जा रहा
रेलवे ने कोरोना महामारी के बाद बंद की गई ट्रेनों में कैटरिंग (खानपान) सेवाओं को पुन: शुरू करन का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत अभी राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेनों से होगी। यह फैसला रेलवे बोर्ड ने बुधवार को लिया। जल्द ही अन्य ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की खानपान सेवा बहाल की जा सकती है। स्पेशल ट्रेन की जगह अब ज्यादातार ट्रेनें नियमित हो गईं हैं। वहीं ट्रेन में खाने की सुविधा भी यात्रियों को जल्द मिल जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि सफर के दौरान ट्रेन व स्टेशनों पर यात्रियों को ताजा भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
स्टेशनों के भोजनालय व रेस्तरां भी फिर शुरू होंगे
रेलवे ने अपने आदेश में कहा है कि सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली के साथ ही यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। उधर, आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश आए हैं। फूड प्लाजा व रेस्टोरेंट में भी यात्रियों को भोजन की सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में पैंट्रीकार की व्यवस्था बहाल करने के आदेश जारी हो चुके हैं। आगरा मंडल में पैंट्रीकार की व्यवस्था इसी सप्ताह बहाल कर दी जाएगी।