{"_id":"60c804c08ebc3ea5ed27f788","slug":"plant-element-will-prevent-corona-virus-from-increasing-its-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे का तत्व कोरोना वायरस को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पौधे का तत्व कोरोना वायरस को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकेगा
Tue, 15 Jun 2021 07:09 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:09 AM IST
सार
- सीएसआईआर का शोध, एंटीवायरल दवा जैसा काम करता है तत्व
- तत्व से वायरल कंटेंट को 98 फीसदी तक काम किया जा सकता है
विज्ञापन
कोरोना का खतरा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकने के लिए वेल्वेट लीफ का पौधा कारगर हो सकता है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिकों ने अध्ययन में ये नतीजा पाया है। इस पौधे के पत्ते और जड़ों से निकलने वाले तत्वों का उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में बुखार खासकर डेंगू के इलाज में होता है। वैज्ञानिकों ने यह पाया है कि वेल्वेट पौधा कुछ एंटीवायरल दवाईयों की तरह ही काम करता है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने पौधे में मौजूद तत्व दो विधियों से निकाला। पहली विधि में पानी और दूसरे में पानी और अल्कोहल के मिश्रण से तैयार तरल के जरिए पौधे का तत्व निकाला गया। वैज्ञानिकों ने सेल कल्चर में पाया है कि पहली विधि से निकाले गए तत्व से वायरल कंटेंट को 57 फीसदी तक कम किया जा सकता है। इसी तरह दूसरी विधि से निकाले गए तत्व से वायरल कंटेंट को 98 फीसदी तक कम किया जा सकता है। एजेंसी।
विज्ञापन
वायरस को रोकने में तत्व सक्षम
बायोआरएक्सआईवी में प्रकाशित प्री-प्रिंट शोध के अनुसार एक्सट्रैक्ट में बहुत सारे अणुओं का मिश्रण होता है। पौधे के तत्वों का बारीकी से अध्ययन किया गया तो उसमें पैरीराराइन नामक तत्त्व अणु मिला जो वायरस को अपनी संख्या बढ़ाने से रोकने में 80 फीसदी तक कारगर है, जो जीवनरक्षक तत्व हो सकता है।
विज्ञापन