फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Planning Pakistan And Terrorists to attack on Amarnath Yatra exposed in Jammu Kashmir

अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश बेनकाब, पाक सेना और आतंकियों का मंसूबा ध्वस्त

Fri, 02 Aug 2019 04:07 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: जितेंद्र भारद्वाज Updated Fri, 02 Aug 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Planning Pakistan And Terrorists to attack on Amarnath Yatra exposed in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर

अमरनाथ यात्रा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकियों द्वारा बड़ा हमला करने की साजिश बेनकाब हो गई है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तानी फौज की मदद से आतंकी अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगाम मार्ग पर हमला करने की फिराक में थे। इसके लिए पाकिस्तानी सीमा पर अतिरिक्त हथियार, गोला-बारूद और रॉकेट लॉन्चर जमा किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी कई दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। रॉ, आईबी और मिलिट्री इंटेलीजेंस को पाकिस्तानी सेना व आईएसआई के इस प्लान की भनक लग गई थी। भारतीय सैन्य बलों ने घाटी में पाकिस्तानी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की खेप भी पकड़ी है। अमरनाथ यात्रा में कोई रुकावट न आए, इसके लिए केंद्र सरकार ने वहां पर करीब 35 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में लगातार मिल रहे थे ऐसे अलर्ट

इंटेलीजेंस एजेंसी के मुताबिक, पिछले तीन सप्ताह से घाटी में लगातार ऐसे अलर्ट मिल रहे थे, जिनसे यह साफ पता चल रहा था कि पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ा हमला कर सकते हैं। इसके बाद जब भारतीय एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में सर्विलांस बढ़ाई तो कई नए तथ्य सामने आए। कॉल इंटरसेप्ट से मालूम हुआ कि पाकिस्तानी सेना और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने मिलकर अमरनाथ यात्रा पर हमला करने का प्लान बनाया है। 

हमले के लिए रॉकेट लॉन्चर तक लाए गए

दो सप्ताह पहले रॉ चीफ सामंत गोयल की जम्मू-कश्मीर यात्रा और उससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का कश्मीर दौरा इन्हीं अलर्ट की बदौलत हुआ था। पहलगाम और बालटाल मार्ग के आस-पास पाकिस्तानी सीमा में भारी हथियारों का जमावड़ा होने लगा। सेना की इंटेलीजेंस रिपोर्ट में पता चला कि पाकिस्तानी सेना ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने के लिए वहां रॉकेट लॉन्चर तक लगाए हैं। इनका मकसद था कि जैसे ही आतंकवादी हमला करेंगे, उनके पीछे से रॉकेट लॉन्चर से हमला कर दिया जाएगा। 

पाकिस्तानी सेना की योजना के मुताबिक, यह सब जैश-ए-मोहम्मद के नाम से होना था। हालांकि इसकी तैयारी पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने मिलकर रची थी। जहां से अमरनाथ यात्री गुजरते हैं, वहां पर कई लैंड माइनिंग जैसे उपकरण भी मिले हैं। इसके अलावा कश्मीर में 34 गांवों को भी आतंकियों ने निशाना बनाने की योजना बनाई थी। फिलहाल भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दो-तीन दिन में अमरनाथ यात्रा को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed