फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal to discuss implementation of India-UK FTA with British counterpart on London visit

FTA: गोयल आज से दो दिवसीय लंदन दौरे पर, ब्रिटिश समकक्ष से भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर करेंगे चर्चा

Wed, 18 Jun 2025 03:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 03:25 AM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से दो दिवसीय लंदन दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, आईजीएफ में प्रमुख सत्रों में भी भाग लेंगे। 

विज्ञापन
Piyush Goyal to discuss implementation of India-UK FTA with British counterpart on London visit
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज यानी 18 जून से लंदन के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने लंदन दौरे के दौरान वह ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह जोनाथन के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा में दोनों मंत्री FTA पर बातचीत करने वाली टीमों से मिलकर अब तक हुई प्रगति का मूल्यांकन करेंगे। साथ ही समझौते को अंतिम रूप देने और कार्यान्वयन के लिए एक स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


भारत-ब्रिटने ने छह मई को FTA के समापन की घोषणा की थी
भारत और ब्रिटेन ने छह मई को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के समापन की घोषणा की थी। इस समझौते का उद्देश्य भारत के चमड़ा, जूते और कपड़ों पर लगने वाला शुल्क समाप्त करना है। वहीं, भारत में ब्रिटेन की व्हिस्की और कारों जैसे उत्पादों का आयात आसान बनाना है। इस समझौते का लक्ष्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करके 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर करना है। इस समझौते पर अभी औपचारिक रूप से हस्ताक्षर और क्रियान्वयन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: 'अभी रुक रहा हूं, सरकार से मांगूंगा स्पष्टीकरण', अमेरिका यात्रा से रोके जाने पर बोले प्रियांक खरगे

रेचल रीव्स और लिसा नंदी से भी करेंगे मुलाकात
अधिकारी के अनुसार, पीयूष गोयल प्रमुख व्यापक आर्थिक प्राथमिकताओं और निवेश सुविधा पर चर्चा करने के लिए राजकोष की चांसलर रेचल रीव्स से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, वह संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों की मंत्री लिसा नंदी से भी अलग से मुलाकात करेंगे।


IGF में प्रमुख सत्रों में लेंगे भाग
इसके अलावा, मंत्री पीयूष गोयल भारत वैश्विक मंच ( IGF) में प्रमुख सत्रों में भाग लेंगे। इनमें मुख्य मंच पूर्ण सत्र, फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम और 'समझौते से कार्रवाई तक: यूके-भारत एफटीए' शीर्षक से एक समर्पित गोलमेज सम्मेलन शामिल है। इन कार्यक्रमों में वह वैश्विक नेताओं, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों के साथ मिलकर भारत-ब्रिटेन के आर्थिक रिश्तों और व्यापार समझौते से होने वाले बदलावों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें: Karnataka: 'कांग्रेस के सभी 136 विधायकों पर छापेमारी करें', डीके सुरेश को ईडी के समन पर मंत्री दिनेश गुंडू

व्यापारिक नेताओं से भी मिल सकते हैं मंत्री 
इसके साथ ही पीयूष गोयल शिपिंग, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक निर्माण जैसे क्षेत्रों के व्यापारिक नेताओं से भी मिल सकते हैं। बता दें कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार 2022-23 में 20.36 अरब डॉलर था, जो 2023-24 में बढ़कर 21.34 अरब डॉलर हो गया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed