केंद्रीय मंत्री बोले- रोहित वेमुला की मां ने कांग्रेस को किया बेनकाब, माफी मांगें राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला पर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। वेमुला की मां ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम लीग ने उनके परिवार को घर बनाने के लिए 20 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर रोहित वेमुला की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए रोहित वेमुला की मां को लालच दिया गया। कुछ दल रोहित वेमुला की मौत पर राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने में विश्वास नहीं करती। समाज का हर व्यक्ति हमारे लिए अमूल्य है, सबके साथ काम करना और सबके विकास के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है।
गोयल ने कहा, "मैं रोहित वेमुला की मां का बयान पढ़ने के बाद चिंतित था। कुछ विपक्षी दल इस मामले पर राजनीति करना कब तक जारी रखेंगे? परिवार वित्तीय रूप से मजबूत नहीं है और एक तनाव से गुजर रही मां को राजनीतिक उद्देश्यों के चलते पैसों का झूठा आश्वासन दिया गया।"
I received info that even Congress President took them (Vemula's family) to stages & asked them to make statements. It should be exposed what was the intention behind it & what was offered. Rahul Gandhi should apologise for doing petty politics on pillar of lies: Piyush Goyal pic.twitter.com/jG7MPxbxjB
— ANI (@ANI) June 20, 2018
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुझे जानकारी मिली कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें (वेमुला के परिवार) पैरों में ले लिया और उनसे बयान देने के लिए कहा। इसका खुलासा किया जाना चाहिए कि इसके पीछे क्या इरादा था और क्या पेशकश की गई थी? राहुल गांधी को झूठ के खंभे पर राजनीति करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
इस संबंध में रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि मुस्लिम लीग ने मुझे पैसे देने का वादा किया, लेकिन उन्होंने मुझे राजनीतक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया है। पीएम मोदी के खिलाफ बोलना मेरी इच्छा थी और अगर जरूरत पड़ी तो मैं फिर बोलूंगी।
मुस्लिम लीग ने हमें 2.5 लाख रुपये के दो चेक भेजे, जिनमें से एक बाउंस निकला। हमने उन्हें सूचित किया और उन्होंने कहा कि वे सीधे हमें पैसे मुहैया कराएंगे ताकि हम घर खरीद सकें।
वहीं भाजपा के विधानपार्षद (एमएलसी) रामचंद्र ने कहा कि राव हमें जानकारी मिली है कि यूनियन मुस्लिम लीग ने रोहित वेमुला के परिवार को 15 लाख रुपए दिए। यह रकम इस शर्त पर दी गई थी कि रोहित वेमुला का भाई इस्लाम धर्म को कबूल करे।
उल्लेखनीय है रोहित वेमुला ने 17 जनवरी, 2016 को यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रावास के एक कमरे में आत्महत्या कर ली थी। रोहित विश्वविद्यालय द्वारा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने से कथित रूप से परेशान था। रोहित के आत्महत्या के बाद से राजनीति शुरू हो गई थी और विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को लेकर केन्द्र पर निशाना भी साधा था। विश्वविद्यालय के छात्रों, कुछ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के एक समूह ने आरोप लगाया था कि इस आत्महत्या के लिए कुलपति भी जिम्मेदार हैं। छात्रों के एक समूह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्पाराव और चार अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।
Indian Union Muslim League (IUML) sent us two cheques of Rs 2.5 lakh out of which one has bounced. We informed them & they said they will directly provide us money so that we can buy a house: Radhika Vemula, Rohith Vemula's mother pic.twitter.com/CEfICNKJLM
— ANI (@ANI) June 20, 2018