फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal and Narendra Singh Tomar flagged off India first Kisan Rail from Devlali in Maharashtra to Danapur in Bihar

भारत की पहली ‘किसान रेल’ महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए रवाना

Fri, 07 Aug 2020 03:32 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal and Narendra Singh Tomar flagged off India first Kisan Rail from Devlali in Maharashtra to Danapur in Bihar
‘किसान रेल’ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नरेंद्र तोमर व अन्य - फोटो : Twitter

'कोरोना काल' में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने देश को एक और तोहफा दिया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश की पहली ‘किसान रेल’ को हरी झंड़ी दिखाकर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने नरेंद्र तोमर ने कहा कि किसान रेल से सस्ती दरों पर कृषि उत्पादों, खासतौर से जल्दी खराब होने वाली उपज के परिवहन में मदद मिलेगी और यह पहल किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होगी। तोमर ने कहा कि भारतीय रेलवे ने कोविड-19 महामारी के बीच देश भर में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 96 मार्गों पर 4,610 रेलगाड़ियों का संचालन किया।
विज्ञापन


इस आयोजन की अध्यक्षता करने वाले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की भलाई के लिए कई उपाए किए हैं और इससे देश के किसान आत्मनिर्भर व समृद्ध होंगे। इस आभासी समारोह में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रेल एक साप्ताहिक सेवा है, जो हर शुक्रवार को देवलाली से सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन शाम पौने सात बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह रेलगाड़ी प्रत्येक रविवार को दानापुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम पौने आठ बजे देवलाली पहुंचेगी।


एक फेरे में यह रेलगाड़ी 31.45 घंटे में कुल 1,519 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इस दौरान नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर में रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed