फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spicejet Coronavirus News in Hind: Pilot of Spice jet Airlines infected with Corona virus, operated between Chennai to Delhi

Spicejet: एयरलाइंस का एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित, चेन्नई से दिल्ली के बीच किया था परिचालन

Sun, 29 Mar 2020 01:32 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Mar 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Spicejet Coronavirus News in Hind: Pilot of Spice jet Airlines infected with Corona virus, operated between Chennai to Delhi
स्पाइसजेट का पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित

कोरोना वायरस का कहर लगातार देश में बढ़ता जा रहा है। आए दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच स्पाइसजेट एयरलाइंस का एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि एयरलाइंस ने बताया है कि संबंधित पायलट ने मार्च में किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया ।

विज्ञापन


एअरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे सहकर्मियों में से एक, स्पाइसजेट के फर्स्ट ऑफिसर कोरोना वायरस की जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट 28 मार्च को आई। मार्च 2020 में उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने 21 मार्च को आखिरी बार चेन्नई से दिल्ली के बीच घरेलू उड़ान का परिचालन किया था और तभी से उन्होंने स्वयं को अपने घर में पृथक रखा है। प्रवक्ता ने कहा कि इस पायलट के सीधे संपर्क में आने वाले चालक दल और स्टाफ के सभी सदस्यों से अगले 14 दिन तक के लिए खुद को घर में पृथक रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed