फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Philip Barton became new British High Commissioner to India

भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त फिलिप बार्टन ने संभाला कार्यभार, कहा- यह सबसे बड़ा सम्मान

Wed, 08 Jul 2020 11:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 08 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Philip Barton became new British High Commissioner to India
भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त फिलिप बार्टन - फोटो : एएनआई

भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त फिलिप बार्टन ने कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना कूटनीतिक पहचान पत्र सौंपकर इस जिम्मेदारी की शुरुआत की। इस दौरान बार्टन ने कहा, इस अद्भुत देश में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करना मेरे राजनयिक जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, मेरा भारत से खास रिश्ता है। हम अक्सर उन लोगों, विचारों और संस्थानों की बात करते हैं जो भारत और ब्रिटेन के बीच पुल का काम करते हैं। मैं खुद इस पुल का एक हिस्सा हूं। मेरी मां का जन्म शिमला में हुआ था। मैं अपनी पत्नी से तब मिला था जब हम दोनों यहां काम करते थे और हमने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बार्टन अब डॉमनिक एशक्विथ की जगह लेंगे जिन्होंने भारत में अप्रैल 2016 से जनवरी 2020 तक उच्चायुक्त की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ व्यापार तथा आर्थिक साझेदारी और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रिटेन हमारे देशों को सुरक्षित रखने के लिए भारत के साथ मिलकर साझेदार के तौर पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed