फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pharma Sahi Daam app check if working or not, here is all you need to know

फार्मा सही दाम: दवाइयों की सही कीमत बताने के लिए लॉन्च हुआ था ये एप, जानिए अब कितना काम का

Fri, 09 Apr 2021 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Apr 2021 07:06 PM IST
सार

साल 2016 में सरकार की ओर से एक एप लॉन्च किया गया था, जिसके बारे में दावा किया गया था कि यह बाजार में उपलब्ध सभी दवाइयों की सही कीमत के बारे में जानकारी देगा। एप स्टोर पर यह एप मौजूद तो है लेकिन काम कितना करता है, यह हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे। 'फार्मा सही दाम' नामक यह एप एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) ने विकसित किया था।

विज्ञापन
Pharma Sahi Daam app check if working or not, here is all you need to know
प्ले स्टोर पर फार्मा सही दाम एप - फोटो : स्क्रीनशॉट

विस्तार

पूरे देश के लिए संकट का सबब बनी कोरोना वायरस महामारी के देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की हकीकत सबके सामने लाकर रख दी है। सरकार नई सुविधाओं के दावे कर रही है, लेकिन पूर्व में शुरू किए गए कुछ प्रोग्राम अब ठप पड़ गए हैं। खास बात यह है कि अगर यह प्रोग्राम सही चलता रहता तो इस समय में आम आदमी के काफी काम आ सकता था।

विज्ञापन


29 जुलाई 2016 को लॉन्च किया गया यह एप इस उद्देश्य के साथ लाया गया था कि आम जनता को दवाइयां खरीदने में नुकसान का समना न करना पड़े। कहा गया था कि इस एप को लाने का मकसद दवा कंपनियों और विक्रेताओं को जीवनरक्षक दवाओं के तय से अधिक दाम वसूलने से रोकना है। आइए जानते हैं कि आज की तारीख में यह एप कितना काम आ रहा है।

विज्ञापन

जानिए कितना काम कर रहा है यह एप

एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर यह एप फार्मा सही दाम ( Pharma Sahi Daam ) नाम से उपलब्ध है। समस्या यह है कि एप को डाउनलोड करने के बाद आप महंगी दवाइयां तो दूर सिर दर्द और पेट दर्द जैसी सामान्य दवाओं की कीमत के बारे में भी जानकारी नहीं पा सकेंगे। दवाई का नाम डालने के बाद सर्च करने पर केवल एक ही परिणाम मिलता है, 'नो रिजल्ट फाउंड'।

बड़ा सवाल: अब जवाबदेही किसकी है?

यह एप नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने लॉन्च किया था। तब एनपीपीए ने कहा था कि इस एप को लॉन्च करने का इरादा इसके माध्यम से दवा कंपनियों और थोक फार्मा दुकानों की जवाबदेही बढ़ाना है। हालांकि, अब बड़ा सवाल यह है कि कोरोना के दौरान ऐसे संकट के समय में ऐसे उपयोगी एप के काम न करने के लिए जवाबदेही किसकी है।

विज्ञापन

दो साल से एप में कोई भी अपडेट नहीं 

प्ले स्टोर पर मौजूद डाटा के अनुसार यह एप 29 जुलाई 2016 को लॉन्च हुआ था और इसमें पिछला अपडेट पांच मार्च 2019 को किया गया था। यानी दो साल से अधिक समय हो गया है और एप में कोई अपडेट नहीं हुआ है। इस एप को एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और केवल तीन रेटिंग मिली है। सबकी शिकायत यही है कि एप काम नहीं कर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed