{"_id":"59bbbb5f4f1c1be4738b4ad0","slug":"petroleum-products-must-be-brought-under-gst-said-dharmendra-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के महंगा होने के बाद चिंता में सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- GST के दायरे में लाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पेट्रोल-डीजल के महंगा होने के बाद चिंता में सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- GST के दायरे में लाएंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बार फिर पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कही है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 'राज्य और केंद्र सरकार को आम सहमति के साथ पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।'
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि 'जीएसटी से ही कीमतों पर लगाम लग सकती है। इस सिलसिले में वित्त मंत्री राज्य सरकारों से बात भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- एक ही कीमत पर सभी राज्यों में मिल सकता है डीजल-पेट्रोल, 5 फीसदी लगेगा नेचुरल गैस पर VAT
अगर जीएसटी के अतंगर्त इसे लाया जाता है तो कीमतों का पूर्वानुमान किया जाना संभव है। हमने जीएसटी काउंसिल से मांग की है कि पेट्रोलियम को भी जीएसटी के तहत लाया जाए, जिसे आम लोगों को राहत मिल सके।'
जीएसटी लगने से पेट्रोल-डीजल के दाम रह जाएंगे आधे
अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो अभी 80 रुपये में बिकने वाला पेट्रोल 40 रुपये में मिलने लगेगा। लेकिन राज्यों को इसकी बिक्री से सबसे ज्यादा कमाई होती है।
अगर राज्य पेट्रो उत्पादों को जीएसटी के दायरे में करने पर सहमत हो जाते हैं तो फिर पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट न केवल सस्ते हो जाएंगे बल्कि एक समान होने की उम्मीद भी है।