{"_id":"595adf0d4f1c1b5d698b4628","slug":"petroleum-dealers-call-for-nationwide-strike-on-july-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे देश भर में पेट्रोल पंप संचालक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
12 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे देश भर में पेट्रोल पंप संचालक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी तैयारी के बगैर देश भर में पेट्रोल एवं डीजल के दाम हर रोज बदलने की प्रणाली लागू करने के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों ने आगामी पांच जुलाई को तेल विपणन कंपनियों से ईंधन की खरीद नहीं करने तथा 12 जुलाई को ईंधन न तो खरीदने और न ही बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एआईपीडीए) के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि बीते 17 दिनों में हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं, इस वजह से छोटे डीलरों को 400 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीलरों का कमीशन का बचाव किया जाए। इसके साथ ही संगठन ने शत-प्रतिशत पंपों के ऑटोमेशन की मांग की है।
विज्ञापन
बंसल के मुताबिक आगामी पांच जुलाई को कोई भी पंप संचालक सरकारी तेल कंपनी के डिपो से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदेंगे। पंप में जितना ईंधन होगा, उसे बेच कर पंप बंद कर देंगे। इसके बाद 12 जुलाई को पेट्रोल पंप संचालक न तो ईंधन खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।
विज्ञापन