फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - दोपहर पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया,

- दोपहर पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया,

Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
- दोपहर पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया,
पंप मालिकों की हड़ताल से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
जिले में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल दूसरे दिन दोपहर तक रही जिसके उपरांत एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। मगर शाम तक कई पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी जिस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबाला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ढिल्लों और अन्य ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को आगामी दो सप्ताह के भीतर हल कर दिया जाएगा। इसका अश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है। दोपहर एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। मौके पर एसोसिएशन के सचिव रमेश सूद, उपाध्यक्ष पलविंद्र ओबराय, कोषाध्यक्ष गुंजन गुप्ता, जंगशेर, अंकुर, अश्विनी, गुलजार सिंह, प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे। बता दें कि पंप मालिकों ने पेट्रोल और डीजल के रोजाना बदलते दामों के विरोध में शुक्रवार दो दिवसीय हड़ताल की कॉल की थी। हड़ताल के दौरान उपभोक्ताओं को डीजल व पेट्रोल तो दिया जा रहा था मगर कंपनी से आने वाली सप्लाई नहीं ली जा रही थी। इसके अलावा कमीशन व अन्य मुद्दे भी उठाए गए थे।


उपभोक्ता रहे परेशान
शनिवार शाम को जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया जिस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर हड़ताल समाप्त कर दी गई थी, मगर पीछे से सप्लाई नहीं आने की वजह से यह परेशानी हुई। कैंट व सिटी के कुछ पेट्रोल पंप शाम को ड्राई हो गए थे मगर रात को आपूर्ति होने पर पुन: पेट्रोल व डीजल उपभोक्ताओं को दिया गया। यदि हड़ताल पूरा दिन रहती तो उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed