फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petrol price cut by rs 2.16 per litre and diesel by 2.10rs per litre

खुशखबरी! तेल के दामों में कटौती, पेट्रोल 2.16 रुपए और डीजल 2.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता

Tue, 16 May 2017 10:30 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Tue, 16 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
petrol price cut by rs 2.16 per litre and diesel by 2.10rs per litre

आम आदमी के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। पेट्रोल 2.16 रुपए और डीजल 2.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। कम हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी।

विज्ञापन


भारत की सबसे बड़ी तेल रिटेलर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक बयान जारी कर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की सूचना दी। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 65.32 रुपए, मुंबई में 74.72 रुपए, चेन्नई में 68.26 रुपए और कोलकाता में 68.21 रुपए प्रति लीटर होगी। वहीं दिल्ली में डी़जल 54.90 रुपए, मुंबई 60.47 रुपए, चेन्नई में 58.07 रुपए और कोलकाता में 57.23 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले 1 मई को तेल के दामों में मामूली बढ़ोत्तरी की गई थी, पेट्रोल 1 पैसा और डीजल 44 पैसा प्रति लीटर महंगा किया गया था। 
बता दें कि देश के तमाम पेट्रोल पंपों में तेल के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती है जिसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोलियम उत्‍पादों की होम डिलीवरी की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed