फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pesticides fertilizer used less in india than america europe agriculture ministry

अमेरिका-यूरोप से कई गुना कम भारत में होता है कीटनाशक का उपयोग: कृषि मंत्रालय

Wed, 09 Jan 2019 07:51 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Wed, 09 Jan 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
pesticides fertilizer used less in india than america europe agriculture ministry
farmer

दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले भारत में कीटनाशकों का प्रयोग सबसे कम होता है। कृषि मंत्रालय का कहना है कि देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को कीटनाशकों के कम प्रयोग के लिए जागरूक भी किया जाता है। 

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, तमाम देशों की तुलना में कीटनाशकों का सबसे कम उपयोग भारत में होता है।  मंत्रालय का कहना है अमेरिका, यूरोप, जापान और कोरिया में भारत की अपेक्षा प्रति हेक्टेयर कीटनाशक की खपत कई गुना ज्यादा है। भारत में जहां प्रति हेक्टेयर 0.5 किलोग्राम कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है। वहीं, अमेरिका में 7 किलोग्राम कीटनाशक प्रति हेक्टेयर, यूरोप में 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, जापान में 12 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर और कोरिया में 6.6 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


देश में कृषि मंत्रालय कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग को रोकने के लिए किसानों को जागरुक करता है और उन्हें बताता है कि निर्धारित मात्रा में इसका उपयोग ही मानव, जानवर और पर्यावरण के लिए उचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी करता है मंत्रालय 
कृषि मंत्रालय निरंतर कीटनाशकों के उपयोग और उनकी गुणवत्ता की निगरानी भी करता है। देश का कोई भाग अगर एक सीमा से अधिक कीट से प्रभावित होता है तो मंत्रालय तत्काल कदम उठाता है लेकिन इस दौरान भी कीटनाशकों के प्रयोग की सीमा निर्धारित होती है। इसके लिए प्रशिक्षित लोगों की टीम काम करती है। 

जैविक प्रमाणीकरण को बढ़ावा

मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने जैविक प्रमाणीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि उत्पाद अधिनियम के तहत नए नियम बनाए हैं। साथ ही उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत जैव उर्वरकों और जैविक उर्वरकों के विनिर्माण के लिए अनिवार्य निर्देश अधिसूचित किए हैं। भारतीय खाद्य मानक और सुरक्षा प्राधिकरण ने जैविक खाद्य उत्पादों के लिए वैध राष्ट्रीय जैविक उत्पादन और भागीदारी गारंटी प्रणाली के प्रमाणन प्रक्रिया को भी मान्यता दी है।

प्रतिबंधित कीटनाशक का उपयोग

इन सबके बीच एक सच्चाई यह भी है कि देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित कीटनाशकों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, विश्व में एक या उससे ज्यादा देशों द्वारा प्रतिबंधित कीटनाशकों का खुलेआम उपयोग भारत में किया जाता है। ऐसे कुल 66 कीटनाशक हैं जिन पर अन्य देशों ने रोक लगा रखी है लेकिन भारत में इन्हें खपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed