फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People over 65 years of age will not get voting rights in Ballot Postal in Bihar assembly elelction

बिहार चुनाव: 65 साल से ज्यादा आयु वालों को नहीं मिलेगा बैलट पोस्टल से मतदान का अधिकार

Fri, 18 Sep 2020 03:08 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
People over 65 years of age will not get voting rights in Ballot Postal in Bihar assembly elelction
रवि शंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

बिहार विधानसभा चुनावों में 65 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं मिलेगी। बुधवार को संसद में केंद्र सरकार की ओर से यह जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में साझा की गई। एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री रविशकंर प्रसाद ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया कि यह फैसला कोरोना काल के चलते आई परेशानियों और सुरक्षा मानकों मानव संसाधन और संक्रमण के चलते लिया गया। प्रसाद ने कहा कि 65 साल से ज्यादा आयु वालों के लिए डाक से वोट करने का फैसला सुरक्षा प्रोटोकाल के चलते लिया गया था।

विज्ञापन


चुनाव के लिए सुरक्षा के साथ चाक चौबंद व्यवस्था
इसके लिए चुनाव नियमों की आचरण संहिता- द कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स-1961 को संशोधित किया गया था। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 169  के तहत इस साल 19 जून को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें राज्य सरकारों  के साथ मशविरे की बाध्यता नहीं है। इसी के बाद ही चुनाव आयोग ने अधिनियम की धारा 60 सी के तहत अधिसूचना जारी नहीं करने का फैसला लिया। बिहार में 29 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा की 243 सीटों के अलावा एक लोकसभा और 63 सीटों पर उपचुनाव भी होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देशों में तमाम बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


इसमें प्रचार से लेकर रैलियों तक के लिए नए नियमों का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मतदान के लिए भी पाबंदियों के साथ नए नियम बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कोरोना पीड़ितों को आखिरी घंटों में मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की अनुमित दी जाएगी। हर मतदान केंद्र पर रोजाना सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। मतदान केंद्र पर पैरा मेडिकल की टीम मुस्तैद रहेगी। एक मतदान केंद्र पर 1,500 के बजाए एक हजार मतदाता ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed