फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patients with rare  diseases will get govt aid

दुर्लभ बीमारी की सूची और इलाज के लिए तैयार होगी पॉलिसी, सरकार ने की बैठक

Fri, 14 Oct 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
Patients with rare  diseases will get govt aid
हेल्‍थ
देश में कौन सी बीमारी को दुर्लभ माना जाए और उसके इलाज के लिए क्या तौर-तरीका होना चाहिए। इलाज पर होने वाला खर्च सरकार वहन करे या मरीज को अपने स्तर से इलाज पर खर्च करना होगा। इन सब बातों को लेकर बृहस्पतिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में एक बैठक हुई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दुर्लभ बीमारियों में कौन-कौन सी बीमारी को शामिल किया जाए और इन बीमारियों के इलाज की रुपरेखा क्या होनी चाहिए इस पर चर्चा हुई। संभव है कि थैलीसीमिया, गौचर, डाउन सिंड्रोम सहित कुछ अन्य दुर्लभ और अनुवांशिक बीमारियों को दुर्लभ बीमारियों की श्रेणी में रखा जाए। देश के अलग-अलग राज्यों में और कौन सी दुर्लभ बीमारियां ज्यादा है इस पर भी चर्चा हुई। दरअसल, दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित कई मरीज इलाज में होने वाले खर्च को वहन नहीं कर पाने की वजह से अदालत पहुंच चुके हैं, जिसके बाद अदालत ने मंत्रालय से इस संबंध में सवाल-जवाब की है। 
विज्ञापन


मंत्रालय की सूत्रों की माने तो दुर्लभ बीमारियों पर स्वास्थ्य मंत्रालय इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से भी राय मांगेगी कि कौन-कौन सी ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसकी रोकथाम की जा सकती है। इसके लिए किस तरह का प्रोग्राम चलाया जाना चाहिए जिससे मरीजों की संख्या को कम किया जा सके और बीमारी को गंभीर होने से भी रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed