{"_id":"5bd83385bdec226998046c10","slug":"patiala-house-court-sends-cbi-dsp-devender-kumar-and-manoj-prasad-to-judicial-custody-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई विवाद: डीएसपी देवेंद्र कुमार और बिचौलिये मनोज प्रसाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई विवाद: डीएसपी देवेंद्र कुमार और बिचौलिये मनोज प्रसाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को रिश्वतकांड के आरोपी सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार और बिचौलिये मनोज प्रसाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को देवेंद्र कुमार ने पटियाला हाउस अदालत में जमानत आवेदन दायर किया था। वहीं अदालत ने जमानत अर्जी पर सीबीआई से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि देवेंद्र कुमार को कारोबारी सतीश सना का बयान दर्ज करने में फर्जीवाड़े के आरोप में 22 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल सीबीआई रिमांड पर है। आज उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही थी लेकिन कोर्ट इसे 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि उनको फर्जी मामले में एक षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi's Patiala House Court sends CBI DSP Devender Kumar and Manoj Prasad to judicial custody for 14 days. Court to hear the bail application of CBI DSP Devender Kumar tomorrow. #CBI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2018
बता दें कि हाईकोर्ट ने सोमवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में बिचौलिये मनोज प्रसाद की याचिका पर सीबीआई से जवाब तलब किया था। आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी। बता दें कि रिश्वतखोरी के इस मामले में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का भी नाम है। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह 31 अक्टूबर को या इससे पहले प्रसाद की याचिका पर जवाब दाखिल करे। अदालत ने मामले की सुनवाई 1 नवंबर तय की है।