{"_id":"5d2b52e78ebc3e6cd904679b","slug":"passenger-caught-with-eight-cartridges-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हवाई अड्डे पर आठ कारतूसों के साथ पकड़ा गया यात्री, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हवाई अड्डे पर आठ कारतूसों के साथ पकड़ा गया यात्री, मामला दर्ज
Sun, 14 Jul 2019 09:35 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 14 Jul 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने कथित रूप से आठ गोलियों से भरी मैग्जीन ले जाते एक यात्री को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर एशिया की उड़ान से मुंबई जा रहे प्रज्जवल वी तिवारी के सामान की जांच के दौरान शाम करीब तीन बजे कारतूस मिला था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि यात्री के बैग में रखी बंदूक की मैग्जीन से 7.65 एमएम के आठ जिंदा कारतूस मिले। उन्होंने कहा कि यात्री इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया कि वह हवाई अड्डा परिसर और विमान में प्रतिबंध के बावजूद यह विस्फोटक क्यों ले जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन