फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger booked for smoking inside toilet of Delhi Mumbai flight news in hindi

Indigo: इंडिगो के विमान में यात्री ने खतरे में डाली 176 लोगों की जान; बाथरूम में पी रहा था सिगरेट, मामला दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 12:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 28 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि खलील ने बाथरूम में सिगरेट पीने की बात स्वीकार की। विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद इस घटना की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी गई।

विज्ञापन
Passenger booked for smoking inside toilet of Delhi Mumbai flight news in hindi
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान के बाथरूम में धुम्रपान करने के आरोप में एक 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट में घटी जो राजधानी दिल्ली से मुंबई जा रही थी। 176 यात्रियों को लेकर विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी। मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने से ठीक 50 मिनट पहले एक यात्री विमान के बाथरूम के अंदर गया। 
विज्ञापन


यात्री के खिलाफ मामला दर्ज
यात्री की पहचान खलील कजम्मुल खान के तौर पर की गई है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बाथरूम के अंदर खलील ने सिगरेट जलाया। स्मोक सेंसर ने केबिन क्रू को सतर्क किया। खलील जब बाथरूम से बाहर आया, तब केबिन क्रू ने बाथरूम के अंदर जाकर तलाशी ली। उन्हें वहां माचिस और सिगरेट का टुकरा मिला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि खलील ने बाथरूम में सिगरेट पीने की बात स्वीकार की। विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद इस घटना की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी गई। आरोपी को सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed