{"_id":"619f01adad7e2829042037e3","slug":"parts-of-tamil-nadu-kerala-and-puducherry-are-expected-to-receive-rainfall-with-thunderstorms-in-few-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ी मुसीबत: तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर बढ़ी मुसीबत: तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Thu, 25 Nov 2021 08:53 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:53 AM IST
सार
भारी बारिश के कारण पहले से ही दक्षिण भारतीय राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त है और अब भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को तमिलनाडु, केरल समेत अन्य राज्यों में बारिश होने की आशंका जताकर लोगों की मसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारत में बारिश और बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। भारी बारिश के कारण पहले से ही दक्षिण भारतीय राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त है और अब भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को केरल व माहे में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु के 12 जिलों में अलर्ट
चेन्नई स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यहां के 12 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई , रामनाथपुरम, टूथुकोडी, शिवगंगा , मदुरै, थेनी, डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, थंजावुर , तिरुवरुर ,नागापट्टिनम और माइलाडथुरइ शामिल हैं
विज्ञापन
तमिलनाडु के 12 जिलों में अलर्ट
चेन्नई स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यहां के 12 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई , रामनाथपुरम, टूथुकोडी, शिवगंगा , मदुरै, थेनी, डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, थंजावुर , तिरुवरुर ,नागापट्टिनम और माइलाडथुरइ शामिल हैं
विज्ञापन