फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel for hike in MEA budget, says current allocation not reflective of India's growing stature

Parliament: संसदीय समिति ने MEA के लिए कम बजट पर जताई चिंता, कहा- मौजूदा आवंटन वैश्विक स्थिति के अनुरूप नहीं

Mon, 17 Mar 2025 06:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Mar 2025 06:29 PM IST
सार

Parliament: संसदीय समिति ने विदेश मंत्रालय के लिए मौजूदा बजट आवंटन में कमी पर चिंता जताई और कहा कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति के अनुरूप नहीं है। समिति ने कहा कि इसे अगले वित्तीय वर्ष में कम से कम 20 फीसदी बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि कूटनीतिक उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। 

विज्ञापन
Parliamentary panel for hike in MEA budget, says current allocation not reflective of India's growing stature
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद की एक समिति ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्रालय (एमईए) के लिए मौजूदा बजट आवंट 'भारत की विदेश नीति की प्राथमिकताओं और अंतरराष्ट्रीय स्थिति' के अनुरूप नहीं हैं। संसदीय समिति ने कहा कि इस बजट बढ़ाने की जरूरत है, ताकि भारत अपने कूटनीतिक और विकास उद्देश्यों को प्रभावी तरीके पूरा कर सके और अपने बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मजबूत कर सके। 

विज्ञापन


समिति ने कहा, 2025-26 के लिए बजट अनुमान (बीई) के अनुमान के मुताबिक विदेश मंत्रालय के लिए 20,516.61 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो 2024-25 के बजट अनुमान से 7.39 फीसदी कम और 2024-25 के संशोधित अनुमन से 18.83 फीसदी कम है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'खालिस्तान मुद्दे पर भारत ने न्यूजीलैंड को किया सतर्क'; पीएम लक्सन की पहली भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में 'अनुदान मांगों (2025-26) पर विदेश संबंधी समिति (2024-25) की पांचवीं रिपोर्ट' संसद में पेश की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और बढ़ती कूटनीतिक जिम्मेदारियों के बाावजूद विदेश मंत्रालय के लिए बजट आवंटन बहुत कम है। 


रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की कूटनीतिक भूमिका बढ़ रही है और देश अब वैश्विक मामलों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसमें बहुपक्षीय संपर्क, क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास साझेदारियां और जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों का सामना करना शामिल है। समिति ने यह भी बताया कि सरकार के कुल बजट प्रतिशत में विदेश मंत्रालय का बजट लगातार घटता जा रहा है। यह 2024-25 में 0.46 फीसदी था, जो 2025-26 में घटर 0.41 फीसदी रह गया है। यह कमी चिंता का विषय है, खासकर जब भारत की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां और दायित्व बढ़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 'वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है? दुनिया को सब जानकारी', बेतुके आरोपों पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी

संसदीय समिति ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्रालय को अपनी कूटनीतिक जिम्मेदारियां सही तरीके से निभाने के लिए अधिक वित्तीय मदद की जरूरत है और यह आवंटन भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति के अनुरूप नहीं है। इसलिए, समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय का बजट अगले वित्तीय वर्ष में कम से कम 20 फीसदी बढ़ाया जाए। 

रिपोर्ट में इन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर भी जोर दिया गया है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है-
1. भारत के कूटनीतिक कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ाना। 
2. विदेश में भारत के दूतावासों और मिशनों के संचालन को मजबूत करना। 
3. कूटनीतिक संपत्तियों को खरीदना, ताकि भारत की वैश्विक मौजूदगी बढ़ सके। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed