{"_id":"60512d4f8ebc3e8d3b47e915","slug":"parliamentary-committee-recommends-reducing-age-of-minor-to-16-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉक्सो एक्ट : संसदीय समिति ने नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पॉक्सो एक्ट : संसदीय समिति ने नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की
Wed, 17 Mar 2021 04:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की है। समिति ने कहा कि किशोर यौन अपराधी ज्यादा गंभीर और जघन्य अपराधों कर सकते हैं, अगर उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को राज्यसभा में सौंपी। इसमें कहा गया है कि पॉक्सो एक्ट में बड़ी संख्या ऐसे मामले थे, जहां अपराधियों की उम्र कम थी। लिहाजा यह बेहद आवश्यक है कि इन प्रावधानों पर फिर से विचार किया जाए क्योंकि ऐसे अपराधों में ज्यादा नाबालिग बच्चे पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
समिति ने सिफारिश की है कि गृहमंत्रालय इस मामले को महिला व बाल विकास मंत्रालय के साथ 18 साल की मौजूदा आयु सीमा की समीक्षा करे और यह देखे कि क्या इसे घटाकर 16 साल किया जा सकता है।
विज्ञापन
समिति ने पाया कि कानूनी जागरूकता की कमी के चलते नाबालिग और किशोर पीछा करने, ऑनलाइन ट्रोलिंग और छेड़छाड़ जैसे अपराधों में शामिल रहते हैं क्योंकि उनके स्कूल व कॉलेजों में इसे गैर आपराधिक गतिविधियों के तौर पर देखा जाता है।