फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee offered to improve economic relations with Pakistan

India-Pak Ties: ‘पाकिस्तान के साथ आर्थिक संबंधों को सुधारने पर विचार करें’, संसदीय समिति का सरकार को सुझाव

Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
सार

विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को लोकसभा में भारत के पड़ोसी प्रथम नीति विष्य पर केंद्रित अपनी एक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया कि समिति सरकार से आग्रह करती है कि अगर पाकिस्तान पहल करें तो उसके साथ आर्थिक संबंध स्थापित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Parliamentary committee offered to improve economic relations with Pakistan
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के साथ एक बार फिर आर्थिक संबंधों को सुधारने के लिए एक संसदीय पैनल ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-भारत के बीच सांस्कृतिक समानताओं और सभ्यताओं के कारण व्यापक संपर्क की दिशा में काम करना चाहिए।

विज्ञापन

समिति ने कहा गतिशील नीति
विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को लोकसभा में भारत के पड़ोसी प्रथम नीति विष्य पर केंद्रित अपनी एक रिपोर्ट पेश की। समिति की अध्यक्षता भाजपा नेता पीपी चौधरी कर रहे हैं। लोकसभा में पेश रिपोर्ट में समिति ने कहा कि यह गतिशील नीति है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि समिति सरकार से आग्रह करती है कि अगर पाकिस्तान पहल करें तो उसके साथ आर्थिक संबंध स्थापित किए जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक समानताएं हैं। दोनों देशों के नागरिकों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है, जिस वजह से संपर्क की दिशा में हम काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इस्लामाबाद को करनी होगी पहल
पाकिस्तान में चीनी बेल्ट और उसके रोड विजन के साथ-साथ अमेरिका भी पाकिस्तान में रुचि दिखा रहा है। इसलिए समिति का वितार है कि व्यापक जुड़ाव और छोटे पड़ोसियों के साथ संबंधों को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करना भारत के हित में है। इससे रणनीतिक हितों और विदेश नीतियों को साधा जा सकता है। पाकिस्तान के साथ तनाव का मुख्य कारण है आतंकवाद। हालांकि, समिति का कहना है कि बातचीत को सार्थक बनाने के लिए इस्लामाबाद की जिम्मेदारी है कि वह अनुकूल माहौल तैयार करे। समिति ने कहा कि सरकार को क्षेत्रीय और बहुपक्षीय पैमाने पर पाकिस्तान के साथ जुड़ाव करना चाहिए, जिससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पाकिस्तान का समर्थन हासिल किया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी संसदीय समिति ने पेश की थी रिपोर्ट
सोमवार को संसद की एक स्थायी संसदीय समिति ने समर्पित सांस्कृतिक विरासत दस्ता स्थापित करने की मांग की थी। इसका उद्देश्य चोरी हुए पुरावशेषों की बरामदगी होगा। समिति ने कहा था कि इटली, कनाडा, नीदरलैंड, अमेरिका, स्कॉटलैंड, स्पेन और फ्रांस सहित अन्य देशों की तरह हमें भी एक दस्ते का गठन करना चाहिए। दस्ते में अधिकारी शामिल होंगे, जिन्हें पुनर्प्राप्ति के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed