{"_id":"656d7b21c067bbbffe03cb31","slug":"parliament-winter-session-congress-adhir-ranjan-chowdhury-says-no-one-in-bjp-except-pm-modi-election-results-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है', चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है', चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला बयान
Mon, 04 Dec 2023 12:40 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:40 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने देखा कि पीएम मोदी दिल्ली छोड़कर चुनाव जीतने के लिए गांवों में घूम रहे थे। भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में हार को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये मानती है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत भाजपा, आरएसएस या विश्व हिंदू परिषद की नहीं बल्कि पीएम मोदी की जीत है।
चुनाव नतीजों पर ये बोले कांग्रेस सांसद
संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से पत्रकारों ने विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी बनाम बघेल था, राजस्थान में पीएम मोदी बनाम गहलोत था। हमने देखा कि पीएम मोदी दिल्ली छोड़कर चुनाव जीतने के लिए गांवों में घूम रहे थे। भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है। भाजपा मानती है कि यह पीएम मोदी की जीत है ना कि भाजपा, आरएसएस या विश्व हिंदू परिषद की।'
महुआ मोइत्रा के समर्थन में कांग्रेस
संसद के शीतकालीन सत्र में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। इसे लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम किसी भी निष्कासन का विरोध करेंगे, यह नहीं होना चाहिए। हमने एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि संसद के मुद्दे संसद के भीतर निपटाए जाने चाहिए।

#WATCH | Winter Session of Parliament | On BJP's victory in three state elections, Congress leader and LoP in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury says "...In Chhattisgarh, it was PM Modi vs Baghel, in Rajasthan, it was PM Modi vs Gehlot. We have seen PM Modi leave Delhi and roam in… pic.twitter.com/MUNLqwLqQn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 4, 2023