फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament updates Lok Sabha Rajya Sabha NDA Government Opposition Bangladesh Violence news in hindi

Parliament Updates: 1.15 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी; लोकसभा में गूंजा हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मामला

Wed, 04 Dec 2024 05:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Parliament updates Lok Sabha Rajya Sabha NDA Government Opposition Bangladesh Violence news in hindi
संसद भवन - फोटो : ANI

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा को एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि स्वयंसहायता समूहों की 1.15 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। सर्वाधिक 14.87 लाख लखपति दीदी आंध्र प्रदेश में हैं। बिहार में 13.47 लाख और प. बंगाल में 11.81 लाख महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्य हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। विश्व बैंक के सहयोग से इंटरनेशनल इनिशिएटिव फॉर इम्पैक्ट इवैल्यूएशन द्वारा 2019-20 में किए गए डीएवाई-एनआरएलएम के प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन के अनुसार स्वयं सहायता समूहों में नामांकित महिलाओं की आय में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


मनरेगा में हर साल जारी हो रहे 60 लाख नए जाॅब कार्ड
राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने बताया कि मनरेगा के तहत हर साल औसतन 60 लाख नए जॉब कार्ड जारी किए जाते हैं। जॉब कार्डों को बंद करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि बीते चार वर्षों में 10.43 करोड़ मनरेगा श्रमिकों के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएपीएफ व असम राइफल्स में 4.4 फीसदी महिलाएं
गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) व असम राइफल्स में तैनात 9.48 लाख कर्मियों में से करीब 4.4 फीसदी महिलाएं हैं। सीएपीएफ में महिलाओं की संख्या दस वर्ष में 15,499 से बढ़कर 42,190 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र को बांग्लादेश में शांति सेना भेजने को बोले भारत : तृणमूल
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं का मामला मंगलवार को लोकसभा में गूंजा। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने हिंदुओं की भयावह स्थिति का हवाला देते हुए पूरे मामले में सरकार से दखल करने और संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश में शांति सेना भेजने की अपील करने की मांग की।

भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने भी हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वहां हिंदु होना अब अपराध हो गया है। बंदोपाध्याय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय संकट में हैं। शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। झूठे मुकदमे दर्ज कर इस समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार को पूरे मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। बंदोपाध्याय ने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं की हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, प. बंगाल सरकार साथ देगी।  भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि जिस बांग्लादेश के निर्माण में भारत की मुख्य भूमिका रही है, वही देश अब अल्पसंख्यक हिंदुओं को तबाह कर रहा है। उन्होंने हिंदुओं की हत्या पर चिंता जताते हुए सरकार से सभी जरूरी कदम उठाने की अपील की।

संशोधन विधेयक मंजूर...20 साल में हासिल करेंगे तेल और गैस क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता
तेल और गैस की खोज और उत्पादन को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानून में संशोधन और इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 को मंगलवार को राज्यसभा की मंजूरी मिल गई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तेल और गैस क्षेत्र में उच्च निवेश और लंबी अवधि की आवश्यकता होती है। इस क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता के लिए हमें और 20 साल चाहिए। हमें न केवल अपने संचालकों, बल्कि विदेशी निवेशकों को भी विश्वास दिलाने के लिए इस कानून की जरूरत है।

पीएम मोदी बोले-ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेल क्षेत्र संशोधन विधेयक, 2024 को महत्वपूर्ण कानून बताते हुए कहा कि इससे ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और यह भारत की समृद्धि में अहम योगदान देगा। प्रस्तावित कानून तेल और गैस की खोज और उत्पादन को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानून में महत्वपूर्ण संशोधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed