{"_id":"6059b4028ebc3ee63965e73c","slug":"parliament-session-ninety-four-terror-funding-cases-with-nia-mha","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में बोली सरकार, आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने अब तक दर्ज किए 94 मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में बोली सरकार, आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने अब तक दर्ज किए 94 मामले
Tue, 23 Mar 2021 02:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में आतंकी फंडिंग से संबंधित अब तक 94 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। मंत्रालय ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
लोकसभा में एक सवाल पूछा गया था कि क्या देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी फंडिंग के मामले आए हैं और क्या सरकार ने उनकी जांच कराने पर विचार किया? इसके जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा कि भारत के संविधान की सातवीं सूची अनुसार, पुलिस और कानूनी व्यवस्था बनाए रखना राज्य के विषय हैं, ऐसे में अपराधों की रोकथाम और जांच कर अपराधियों को पकड़ने की पहली प्राथमिकता राज्य पुलिस की है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने अब तक आतंकवादी वित्तपोषण से संबंधित 94 मामले जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे हैं।देश में आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन