{"_id":"5c67ce33bdec22270200dfa7","slug":"parliament-seats-should-be-increased-says-pranab-mukherjee-before-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या संसद में बढ़ेगी सीटों की संख्या, प्रणब मुखर्जी ने की बढ़ोतरी की वकालत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या संसद में बढ़ेगी सीटों की संख्या, प्रणब मुखर्जी ने की बढ़ोतरी की वकालत
Sat, 16 Feb 2019 02:29 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मतदाताओं की संख्या के अनुपात में संसद में सीटें बढ़ाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि देश के सर्वाधिक लोकतांत्रिक संस्थान को ‘सही मायने में प्रतिनिधिवादी’ बनने की जरूरत है। मुखर्जी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1977 से अब तक यह संख्या बढ़ाई नहीं गई है।
विज्ञापन
अपने संबोधन में मुखर्जी ने कहा कि संसदीय व्यवस्था की कुछ अन्य समस्याओं की ओर भी मैं आपका ध्यान खींचना चाहूंगा। मतदाताओं की इतनी बड़ी संख्या और उसी प्रकार से प्रतिनिधियों की संख्या चिंता का कारण है।
विज्ञापन
मालूम हो कि वर्तमान में लोकसभा में 545 सीटें हैं। इनमें से 543 निर्वाचित सीटें हैं तथा दो सीटें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए होती हैं। मुखर्जी ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकतांत्रिक संस्थान की प्रतिनिधित्व क्षमता को मजबूत करने के लिए जनसंख्या के अनुपात में संसद में सीटें बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
मुखर्जी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के भाषणों के संकलन को जारी करने के अवसर पर व्याख्यान दे रहे थे। उप राष्ट्रपति ने अपने भाषण में संसद और राज्यों में विधानसभाओं की कार्यवाही बाधित किए जाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
(इनपुट- भाषा)