फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament panel meets civil aviation ministry air india officials about ahmedabad plane crash

Air India: संसदीय समिति के सामने पेश हुए उड्डयन मंत्रालय और एअर इंडिया के अधिकारी, विमान हादसे की ली जानकारी

Tue, 08 Jul 2025 03:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 08 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने की। संसदीय समिति के सामने पेश होने वाले अधिकारियों में एअर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Parliament panel meets civil aviation ministry air india officials about ahmedabad plane crash
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एअर इंडिया के अधिकारी मंगलवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए। इस दौरान संसदीय समिति ने एअर इंडिया हादसे के बारे में जानकारी ली और पूछा कि हादसे की जांच रिपोर्ट कब तक पूरी हो पाएगी। संसद सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर की फ्लाइट के दामों में अचानक बढ़ोतरी पर भी चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


एअर इंडिया हादसे की जांच को लेकर किए सवाल
संसदीय समिति के सदस्यों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एसोसिएशन सिक्योरिटी के ऑडिट की भी मांग की। संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने की। संसदीय समिति के सामने पेश होने वाले अधिकारियों में एअर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन भी शामिल रहे। समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों से हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच पूरी होने की समयसीमा के बारे में पूछा। बीती 12 जून को हुए विमान हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी। एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन गैटविक एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट उड़ान के कुछ ही मिनट बाद एक हॉस्टल पर क्रैश हो गई। जिससे विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू सदस्यों में से 241 की मौत हो गई थी और हॉस्टल में रहने वाले 29 लोग भी मारे गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच तेज, AAIB ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


 विमान हादसे के अलावा हवाई किराये पर भी हुई बात
संसदीय समिति के सामने पेश होने वाले अधिकारियों में डीजीसीए, एयरपोर्ट्स इकॉनोमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एएआई कार्गो लॉजिस्टिक और अलाइड सर्विस कंपनी लिमिटेड के साथ ही ब्यूरो ऑफ  सिविल एविएशन सिक्योरिटी के अधिकारी शामिल थे। बैठक में हवाई किराये, टैरिफ, रेगुलेशन और आधारभूत ढांचे को लेकर चर्चा हुई। वहीं हादसे की जांच कर रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed