फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Monsoon Session news updates opposition congress tmc demands discussion on Manipur Violence

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से, विपक्ष की मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग

Thu, 20 Jul 2023 06:17 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 20 Jul 2023 06:17 AM IST
सार

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सरकार मानसून सत्र में मणिपुर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए तैयार है, बशर्ते कि वे नियमों के तहत और अध्यक्ष से स्वीकृत हों।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session news updates opposition congress tmc demands discussion on Manipur Violence
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर हिंसा, महंगाई, दिल्ली अध्यादेश समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी तकरार के बीच संसद के मानसून सत्र का आगाज आज से होगा। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाने और विधेयकों पर सार्थक चर्चा की अपील की।

विज्ञापन



 मणिपुर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार
सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार मानसून सत्र में मणिपुर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए तैयार है, बशर्ते कि वे नियमों के तहत और अध्यक्ष से स्वीकृत हों। वहीं, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है और अगर सरकार चाहती है कि संसद की कार्यवाही सुचारू तरीके से चले तो उसे विपक्ष की मांगें माननी पड़ेंगी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा कि सभी दल मणिपुर पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। राज्यसभा के चेयरमैन और लोकसभा के स्पीकर जब भी कोई तिथि और समय तय करेंगे, सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की विपक्ष की मांग के बारे पूछे जाने पर जोशी ने कहा, सरकार जब चर्चा के लिए तैयार है, तब इस तरह की मांग संसद में व्यवधान पैदा करने की चेतावनी देने जैसा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय पूर्वोत्तर राज्यों के मुद्दे पर नोडल मंत्रालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली अध्यादेश समेत 31 बिल होंगे पेश
मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में सरकार दिल्ली अध्यादेश, डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण, वन संरक्षण संशोधन सहित 31 विधेयक पेश करेगी। जोशी ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान संसद में 31 विधेयक पेश किए जाएंगे।


दवा लाइसेंस को विनियमित करने में केंद्र का होगा हस्तक्षेप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधनों को विनियमित करने के लिए एक नया विधेयक तैयार किया है, जिसे इसी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इस विधेयक के मसौदे में सरकार ने स्पष्ट किया है कि दवा लाइसेंस को विनियमित करने का अधिकार पूरी तरह से राज्य सरकार के हवाले नहीं रखा जा सकता है। इसमें केंद्रीय नियामक संगठन का भी हस्तक्षेप होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed