Parliament Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही सोमवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित
{"_id":"5f66cbd68ebc3e329040d01b","slug":"parliament-monsoon-session-live-updates-loksabha-rajyasabha-three-agriculture-bills-opposition-bjp-congress","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही सोमवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 21 Sep 2020 12:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:59 AM IST
खास बातें
विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के बीच रविवार को राज्यसभा ने कृषि से संबंधित दो विधेयकों को ध्वनि मत से पारित कर दिया। ऊपरी सदन में विधेयक को लेकर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उपसभापति के सामने रूल बुक फाड़ दी। वहीं कांग्रेस और आप सांसद वेल में पहुंच गए। रविवार को लोकसभा में नियम 193 के तहत कोरोना वायरस पर चर्चा हुई। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर केंद्र को सवालों के घेरे में लिया, जिस पर केंद्र ने उन्हें आंकड़ों पर गौर करने की सलाह दी। विपक्षी दलों ने पीएम केयर्स फंड पर भी सवाल उठाए और इससे संबंधित जानकारी मांगी। जिसके जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय को इस फंड से 893.93 करोड़ रुपये मिले हैंः-यहां पढ़ें कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट्स-
विज्ञापन
लोकसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:51 AM, 21-Sep-2020
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।11:59 PM, 20-Sep-2020
उपसभापति के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सांसदों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
संसदीय कार्य मंत्री सोमवार को नियम 256 के तहत उपसभापति हरिवंश के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सांसदों के खिलाफ संसद में निलंबन प्रस्ताव ला सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
11:06 PM, 20-Sep-2020
लोकमहत्व के अविलंबनीय मुद्दों पर चर्चा
अब लोकसभा में लोकमहत्व के अविलंबनीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
10:42 PM, 20-Sep-2020
सांसदों ने उठाए सार्वजनिक महत्व के मुद्दे
भाजपा के राजकुमार रंजन सिंह ने सरकारी नौकरियों के लिए कई भाषाओं में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) को लेकर कैबिनेट के फैसले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अनुरोध किया कि आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में परीक्षा कराई जाए। शिवसेना के शंभाजीराव और ओमप्रकाश भूपाल सिंह ने मराठा आरक्षण का मुद्दा रखा। भाजपा के सुजय विखेपाटिल ने प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की।
10:20 PM, 20-Sep-2020
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी विधेयक 2020 पारित
लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी विधेयक 2020 पारित हो गया है। इसमें गुजरात के गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को उन्नत करके राष्ट्रीय महत्व की संस्था का दर्जा देने का प्रस्ताव है। विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब जरूरी है कि पुलिस से जुड़े क्षेत्र और नयी तकनीक को लेकर शोध हो सके। यह भी जरूरी है कि हम इस क्षेत्र में निर्यातक बनें। इसमें यह विधेयक मददगार होगा।इसके साथ ही बाइलेटरल नेटिंग ऑफ क्वालिफाइट फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट्स बिल 2020 (अर्हताप्राप्त वित्तीय संविदा का द्विपक्षीय शुद्धिकरण विधेयक 2020) लोकसभा में पेश किया गया जो ध्वनि मत से पारित हो गया। इस विधेयक के माध्यम से भारतीय वित्तीय बाजार में अर्हित वित्तीय संविदाओं की द्विपक्षीय नेटिंग की प्रवर्तनीयता का उपबंध करके वित्तीय स्थायित्व सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है।
09:56 PM, 20-Sep-2020
नेशनल फॉरेंसिक साइंस बिल पारित
लोकसभा में नेशनल फॉरेंसिक साइंस विधेयक 2020 पारित हो गया है। इसमें गुजरात फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के रूप में उन्नयन करने की बात कही गई है। राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्विवद्यालय विधेयक को मार्च में सदन में पेश किया गया था। सदन में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने चर्चा एवं पारित होने के लिये इसे पेश किया। इसे बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया ।
इसके साथ ही मंत्रियों का वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक 2020 लोकसभा में पारित हो गया है। राज्यसभा से इस विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी मिल चुकी है और रविवार को निचले सदन में भी इसे पारित कर दिया गया। इसके माध्यम से मंत्रियों के सत्कार भत्ते में कटौती के लिए मंत्रियों का वेतन और भत्ता अधिनियम, 1952 में संशोधन किया गया है।
इसके साथ ही मंत्रियों का वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक 2020 लोकसभा में पारित हो गया है। राज्यसभा से इस विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी मिल चुकी है और रविवार को निचले सदन में भी इसे पारित कर दिया गया। इसके माध्यम से मंत्रियों के सत्कार भत्ते में कटौती के लिए मंत्रियों का वेतन और भत्ता अधिनियम, 1952 में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 20-Sep-2020
64 लाख प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचे
स्वास्थ्य मंत्री ने लोकसभा में कहा कि श्रमिक ट्रेनों और बसों के माध्यम से 64 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारों को भविष्य में आने वाले ऐसे संकटों से निपटने के लिए 65 हजार करोड़ रुपये के पैकेज पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य सरकारों को किट, वेंटिलेटर आदि मुहैया कराए हैं और कई राज्य ऐसे हैं जहां और उपकरणों को रखने की जगह नहीं है।
09:37 PM, 20-Sep-2020
पीएम केयर्स फंड से स्वास्थ्य मंत्रालय को मिले 893 करोड़ : हर्षवर्धन
हर्षवर्धन ने लोकसभा को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय को पीएम केयर्स फंड से 893.93 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि मंत्रालय रो 50 हजार स्वदेशी वेंटिलेटर के लिए मिली। इसके साथ उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने सबसे पहले 30 जनवरी को एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट की चेतावनी दी थी लेकिन हमने इस पर आठ जनवरी से ही काम शुरू कर दिया था। अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हुई है।
09:31 PM, 20-Sep-2020
जनता कर्फ्यू के लिए हमें पीएम को धन्यवाद देना चाहिए : हर्षवर्धन
विपक्ष द्वारा लॉकडाउन को लेकर किए गए सवालों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है लेकिन उससे पहले ही कई राज्य आंशिक लॉकडाउन लागू कर चुके थे। हमें जनता कर्फ्यू के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहना चाहिए जिसके माध्यम से हम यह समझ पाए कि देशव्यापी लॉकडाउन कैसा होगा।
09:23 PM, 20-Sep-2020
प्रधानमंत्री ने देश को हमेशा विश्वास में लिया : हर्षवर्धन
लोकसभा में कोरोना पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए उचित कदम उठाए। आने वाले समय में ऐसा कोई संकट आने पर उससे निपटने के लिए भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नागरिक, धार्मिक संगठन, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोग पिछले नौ महीने से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ऐसा कोई भी मौका नहीं हुआ जब पीएम ने जनता को अपने विश्वास में न लिया हो।