{"_id":"5f0e62f6d8543c5b381b5991","slug":"para-military-forces-may-be-banned-on-facebook-union-home-ministry-sent-letter-to-all-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धसैनिक बलों में फेसबुक पर लग सकती है पाबंदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी बलों को भेजा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अर्धसैनिक बलों में फेसबुक पर लग सकती है पाबंदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी बलों को भेजा पत्र
Wed, 15 Jul 2020 07:29 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल के जवान
सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ व एनएसजी जैसे अर्धसैनिक बलों के मौजूदा तथा पूर्व कर्मियों के फेसबुक इस्तेमाल पर जल्द ही पाबंदी लग सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी बलों को इस बारे में पत्र भेजा है। इसमें कहा है गया है कि पूर्व अर्धसैनिक भी सशस्त्र बलों के संपर्क में रहते हैं, इसलिए उनके फेसबुक इस्तेमाल पर पाबंदी होनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को मंत्रालय को भेजे मेल में कहा था कि सेना की ही तरह अर्धसैनिक बलों में भी विदेश एप के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों से 15 जुलाई तक इस संदर्भ में की गई कार्यवाही से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन