फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Par panel bats for use of Hindi and other regional languages in HCs

संसदीय समिति ने हाईकोर्टों में हिंदी, क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग की वकालत की

Mon, 20 Feb 2017 07:17 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
Par panel bats for use of Hindi and other regional languages in HCs
सांकेतिक चित्र

हाईकोर्टों में हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग की वकालत करते हुए संसद की एक समिति ने कहा है कि संविधान में इस संबंध में केंद्र को पर्याप्त अधिकार दिए गए हैं और इसके लिए न्यायपालिका से सलाह करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


अभी देश में सुप्रीम कोर्ट और 24 हाईकोर्टों में अंग्रेजी में कार्यवाही होती है और आदेश भी अंग्रेजी में दिए जाते हैं। केंद्र सरकार को कलकत्ता, मद्रास, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक हाईकोर्टों में क्रमश: बांग्ला, तमिल, गुजराती, हिंदी और कन्नड़ के उपयोग के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। हालांकि इन सभी प्रस्तावों को 11 अक्तूबर 2012 को सुप्रीम कोर्ट की पूर्ण पीठ ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


विधि एवं कार्मिक विभाग पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि अंग्रेजी के अलावा अन्य अनुसूचित भाषा के हाईकोर्टों में उपयोग की अनुमति दी जा सकती है, बशर्ते कि इस बारे में संबंधित राज्य सरकारें मांग करती हैं। संविधान के अनुच्छेद 348 का उल्लेख करते हुए समिति ने कहा कि न्यायपालिका के साथ विचार-विमर्श की प्रक्रिया जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने सरकार से इस बारे में जुलाई 2016 के मसौदा कैबिनेट नोट पर जल्द निर्णय करने को कहा है जिसमें कहा गया है कि या तो 1965 में मंजूर कैबिनेट के विचार पर पुनर्विचार किया जाए या उसे जारी रखा जाए। 21 मई 1965 को केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक विचार को मंजूर किया गया था, जिसके बाद किसी हाईकोर्ट में भाषा में बदलाव के बारे में न्यायपालिका से विचार-विमर्श किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed