{"_id":"58f9c0284f1c1b92338b463e","slug":"panneerselvam-palaniswami-ready-for-truce-plan-sasikala-dinakaran-to-be-completely-sidelined","type":"story","status":"publish","title_hn":" शशिकला जाएंगी पार्टी से बाहर, पन्नीरसेल्वम और पलानीसामी गुट सुलह के लिए तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शशिकला जाएंगी पार्टी से बाहर, पन्नीरसेल्वम और पलानीसामी गुट सुलह के लिए तैयार
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
Updated Fri, 21 Apr 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
पन्नीरसेल्वम और पलानीसामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयललिता की मौत के बाद से ही तमिलनाडु में राजनीतिक उठापटक जारी है। अम्मा की मौत के करीब चार महीने बाद भी स्थिति अभी सुधरी नहीं है। लेकिन अब तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक के परस्पर-विरोधी ओ पन्नीसेल्वम और ई पलानीसामी के गुटों में सुलह हो सकती है। इसके लिए दोनों गुटों मिलकर योजनापर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- AIADMK में सियासी उठापटक जारी, पार्टी से निकाले गए शशिकला-दिनाकरन
विज्ञापन
इस योजना के अनुसार पार्टी का वर्तमान मुखिया शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन ईपीएस कैंप से पूरी तरह से दरकिनार कर दिया जाएगा। उनसे अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु कैबिनेट में नंबर दो पर रहेंगे। पार्टी का नेतृत्व अब पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- अम्मा की मौत का 'जिन्न' फिर आया बाहर, वीडियो जारी करने की धमकी
आपको बता दें कि ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक के गुट ने गुरुवार को कहा था कि पार्टी का सत्तारूढ़ गुट सबसे पहले अपने शीर्ष नेताओं वीके शशिकला और इनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन को बर्खास्त करे और उनका इस्तीफा ले। ऐसा करने के बाद ही दोनों गुटों के एक होने पर चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा पन्नीरसेल्वम गुट ने अम्मा के मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए औपचारिक निवेदन करने की मांग भी की थी।