Pandora Paper Leak : पैंडोरा पेपर्स मामले की होगी व्यापक जांच, सीबीडीटी, आरबीआई और ईडी को जिम्मा
बता दें कि दुनियाभर में अमीर व्यक्तियों की वित्तीय संपत्ति का खुलासा करने वाले पैंडोरा पेपर्स में व्यवसायियों सहित 300 से अधिक धनी भारतीयों के नाम शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि पैंडोरा पेपर्स से संबंधित मामलों की जांच की जाएगी। सरकार ने सोमवार को निर्देश दिया कि पैंडोरा पेपर लीक मामलों की जांच की निगरानी सीबीडीटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में की जाएगी। इसमें सीबीडीटी, प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय रिजर्व बैंक और वित्तीय खुफिया इकाई के प्रतिनिधि होंगे।
सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि सरकार ने इस पर ध्यान दिया है और बहुस्तरीय एजेंसियां इन मामलों की जांच करेंगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दुनियाभर में अमीर व्यक्तियों की वित्तीय संपत्ति का खुलासा करने वाले पैंडोरा पेपर्स में व्यवसायियों सहित 300 से अधिक धनी भारतीयों के नाम शामिल हैं। हालांकि कई भारतीयों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
विदेशी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेंगी भारतीय एजेंसियां
सीबीडीटी के मुताबिक, इन मामलों की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए सरकार विदेशी संस्थाओं के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़कर काम करेगी। सीबीडीटी ने कहा कि भारत सरकार भी एक अंतर-सरकारी समूह का हिस्सा है, जिसके तहत इस तरह के लीक से जुड़े कर जोखिमों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सहयोग और अनुभव साझा किए जाते हैं। वहीं, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा कि अब तक कुछ भारतीयों के नाम मीडिया में आए हैं।
मजूमदार शॉ ने दी सफाई
इसे लेकर बायोकॉन की प्रमुख मजूमदार शॉ ने ट्विटर पर लिखा- पैंडोरा पेपर्स से जुड़ी मीडिया की खबरों में मेरे पति के विदेशी ट्रस्ट का नाम गलत तरीके से शामिल किया जा रहा है जो एक वैध ट्रस्ट है और स्वतंत्र ट्रस्टियों द्वारा प्रबंधित किया जाता है। भारत में रहने किसी भी व्यक्ति के पास ट्रस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं है, जैसा कि इन खबरों में आरोप लगाया गया है। जबकि तेंदुलकर के वकील ने कहा कि उनका निवेश वैध है और कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
तेंदुलकर, अनिल अंबानी के भी नाम
पैंडोरा पेपर्सें में सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी, विनोद अडाणी, नीरा राडिया, सतीश शर्मा, जैकी श्रॉफ, नीरव मोदी और किरण मजूमदार-शॉ समेत 300 भारतीय लोगों के नाम हैं। बता दें कि दुनिया भर की 14 कंपनियों से मिले लगभग एक करोड़ 20 लाख दस्तावेजों की पड़ताल से भारत सहित 91 देशों और क्षेत्रों के सैकड़ों नेताओं, अरबपतियों, मशहूर हस्तियों, धार्मिक नेताओं और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के गुप्त निवेशों का खुलासा हुआ है।