{"_id":"579fce0a4f1c1b6f152b9942","slug":"panchayat-were-married-of-the-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती, पंचायत ने कराया निकाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती, पंचायत ने कराया निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला,रेहड़ (बिजनौर)
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती को रविवार की रात क्षेत्र के ही एक गांव में कुछ लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसकी सूचना मिलने पर गांव के लोगों ने आरोपी युवक को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मामला एक ही समुदाय का होने के कारण सोमवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी युगल को बुलाया किया गया। दोनों के हामी भरने के बाद पंचायत में उनका निकाह कर दिया गया। पंचों के इस फरमान से प्रेमी और प्रेमिका दोनों खुश हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक युवक का युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह अक्सर छुपकर मिला करते थे। दोनों एक ही समुदाय के थे। रविवार की रात कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।
विज्ञापन
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने युवक को बंधक बना लिया और युवती को छोड़ दिया। इस मसले को लेकर ग्रामीणों के विचार-विमर्श के बाद एक पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने युवक और युवती को भी बुलाया। इस मामले को लेकर काफी विचार विमर्श के बाद दोनों से निकाह के संबंध में पूछा गया। इस पर दोनों ने हामी भर दी। इसके बाद पंचों ने दोनों का निकाह करा दिया।