{"_id":"63f8b973e7f773452501f256","slug":"pakistani-girl-iqra-reached-india-without-visa-to-marry-up-boy-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मोहब्बत: UP के लड़के के प्यार में बिना वीजा भारत तक कैसे पहुंची पाकिस्तान की इकरा, दिलचस्प है यह कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन मोहब्बत: UP के लड़के के प्यार में बिना वीजा भारत तक कैसे पहुंची पाकिस्तान की इकरा, दिलचस्प है यह कहानी
Fri, 24 Feb 2023 06:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:49 PM IST
सार
19 सितंबर, 2022 को वह हैदराबाद के शाही बाजार स्थित अपने स्कूल फेडर गवर्नमेंट गर्ल्ड कॉलेज के लिए निकली थीं और फिर घर ही नहीं पहुंची। वह दुबई और काठमांडू की हवाई यात्रा करते हुए भारत पहुंची और बेंगलुरू में रहने वाले हिंदुस्तानी लड़के से शादी रचा ली।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल-खेल में उत्तर प्रदेश के लड़के के प्यार में दिल हार बैठी इकरा अब वापस अपने मुल्क पाकिस्तान पहुंच चुकी हैं। बीते रविवार को वाघा बॉर्डर पर उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया और वह अब अपने परिवार के साथ हैं। हालांकि, इकरा के बिना वीजा के भारत पहुंचने की कहानी बड़ी दिलचस्प है।
विज्ञापन
लड़की के चाचा ने बताया, इकरा के पास भारत का वीजा नहीं था। ऐसे में वह पहले दुबई गई और उसके बाद काठमांडू के रास्ते भारत पहुंची। हवाई यात्रा के टिकट के लिए इकरा ने अपने गहने बेच दिए थे यहां तक कि उसने अपने दोस्तों से भी पैसे उधार लिए थे।
विज्ञापन
क्या है पूरी कहानी?
पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के हैदराबाद की रहने वाली 16 साल की इकरा को ऑनलाइन लूडो खेलते हुए एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया। यह मुहब्बत इस तरह परवान चढ़ी कि इकरा ने भारत जाने की ठान ली। 19 सितंबर, 2022 को वह हैदराबाद के शाही बाजार स्थित अपने स्कूल फेडर गवर्नमेंट गर्ल्ड कॉलेज के लिए निकली थीं और फिर घर ही नहीं पहुंची। वह दुबई और काठमांडू की हवाई यात्रा करते हुए भारत पहुंची और बेंगलुरू में रहने वाले हिंदुस्तानी लड़के से शादी रचा ली।
विज्ञापन
कहां फंसा मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला 26 वर्षीय मुलायम सिंह यादव एक मुस्लिम समीर अंसारी बनकर इकरा से ऑनलाइन मिला था। उसने बताया कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इकरा उसके प्यार में पागल हो गईं, लेकिन जब वह बेंगलुरू पहुंची तो पता चला कि उस लड़के का असल नाम मुलायम सिंह यादव है और वह एक कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
पड़ोसियों को हुआ शक
शादी करने के बाद इकरा मुलायम सिंह यादव के साथ रहने लगीं। हालांकि, नमाज करने के दौरान पड़ोसियों ने उसे देख लिया, जिस पर उन्हें शक हुआ और मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पाकिस्तान से गायब होने के बाद इकरा को चार महीने बाद बरामद किया गया। बता दें, मुलायम सिंह यादव ने इकरा का नाम बदलकर रवा करने के बाद उसके लिए आधार कार्ड भी बनवाया और बाद में उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया