फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan: Violence broke out in Khyber Pakhtunkhwa over insult to Quran, angry mob killed one, eight injured

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में कुरान को अपमान करने पर हुई हिंसा, गुस्साई भीड़ ने की एक की हत्या, आठ घायल

Fri, 21 Jun 2024 03:15 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 21 Jun 2024 03:15 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में कथित तौर पर पवित्र कुरान का अपमान करने पर गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हुए।

विज्ञापन
Pakistan: Violence broke out in Khyber Pakhtunkhwa over insult to Quran, angry mob killed one, eight injured
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पवित्र कुरान का अपमान करने ने हिंसा हो गई। हिंसा में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं आठ लोग इस हिंसा में घायल हो गए।
विज्ञापन


दरअसल पंजाब के सियालकोट जिले के रहने वाले इस व्यक्ति ने गुरुवार रात स्वात के मदयान तहसील में कथित तौर पर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने जला दिए। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। भीड़ पुलिस से उसे सौंपने की मांग करने लगी। पुलिस ने जब उसे सुपुर्द करने से इनकार किया तो भीड़ ने गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। डीपीओ ने बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मदयान अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यही नहीं भीड़ ने थाने में आग लगा दी। पुलिस अधिकारी जहीदुल्लाह ने बताया कि बाद में कुछ लोग पुलिस थाने में घुसे, संदिग्ध को गोली मारी, उसके शव को घसीटकर मद्यन अड्डा ले गए, उसे वहां लटका दिया। घटना के बाद भड़की हिंसा में आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी बताया कि मद्यन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

वही मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन गंदापुर ने अपवित्रीकरण की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने आईजीपी को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से शांत रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed