फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan used F-16 fighter jet against India which lands America in awkward situation

पाकिस्तान के एफ-16 इस्तेमाल से परेशान हुआ अमेरिका

Sun, 10 Mar 2019 08:34 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Pakistan used F-16 fighter jet against India which lands America in awkward situation
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट गंवाने से अमेरिका भी परेशान है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अमेरिका द्वारा दिए गए एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। उसने इसके जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की कोशिश की थी मगर जवाबी कार्रवाई में भारत ने उसे मार गिराया था।  इसके बाद से यह बहस शुरू हो गई है कि क्या पाकिस्तान के पास किसी अन्य देश के खिलाफ इस विमान को इस्तेमाल करने का अधिकार है या नहीं क्योंकि बिक्री शर्तों के अनुसार उसे इन विमानों का इस्तेमाल केवल आतंकवाद के खिलाफ करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


भारत ने कहा कि अमेरिका को इस बात पर विचार करना चाहिए कि पाकिस्तान ने हवाई अतिक्रमण में इनका इस्तेमाल कर उसकी ओर से बिक्री के समय तय नियम एवं शर्तों का उल्लंघन किया है। भारत सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों के जरिए कांग्रेस तक अहम दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान की तरफ से एफ-16 के इस्तेमाल के नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


भारत ने अमेरिकी सांसदों को आश्वासन दिया है कि वाशिंगटन का निगरानी तंत्र काफी एडवांस माना जाता है। बेशक यह अब पुराना हो गया है लेकिन पाकिस्तान वायुसेना के लिए यह गर्व और वीरता का प्रतीक रहा है। पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री दोबारा शुरू करने के समय अमेरिका के तत्कालीन असिस्टेंट सेक्रटरी ऑफ स्टेट जॉन हिलेन ने कहा था कि पाकिस्तान से बाहर एफ-16 ले जाने, अन्य देशों के साथ अभ्यास करने और अभियानों में शामिल करने के लिए पाकिस्तान को अमेरिका से स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारत भी कई बार पाकिस्तान को एफ-16 बेचे जाने को लेकर विरोध जता चुका है। अमेरिका एफ-16 विमान के ढेर होने और नियमों के उल्लंघन को लेकर अजीब परिस्थिति में फंसा हुआ है। 27 फरवरी को जब पाकिस्तान ने भारत पर एफ-16 से हमला किया तो ये मुद्दा दोबारा उठने लगा। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना ने बम गिराए थे, जिसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय वायुक्षेत्र में प्रवेश कर एफ-16 विमानों से बम गिराए। जिसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया था। 


इससे पहले 2016 में भारत ओबामा प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को आठ और एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने की कोशिश को रोक चुका है। जिसके लिए भारत ने अमेरिकी संसद में लॉबिंग की थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में जब कहा गया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एफ-16 विमान का इस्तेमाल किया है तो उसने तुरंत इस बात से इनकार कर दिया। उसने दावा किया कि केवल चीन द्वारा विकसित जेएफ-17 विमान का उसने इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed