फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan's new drama about the water level of Chenab river, India told baseless

चिनाब नदी के जल स्तर को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा, भारत ने बताया बेबुनियाद

Sat, 09 May 2020 05:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 09 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's new drama about the water level of Chenab river, India told baseless
फाइल फोटो - फोटो : PTI

चिनाब नदी के जल स्तर को लेकर भारत ने पाकिस्तान के दावे को निराधार बताया। बता दें कि पाकिस्तान ने कहा है कि चिनाब नदी में पानी का डिस्चार्ज काफी कम हो गया है।

विज्ञापन


भारतीय कमिश्नर प्रदीप कुमार सक्सेना को बुधवार को भेजे गए पत्र में, उनके पाकिस्तानी समकक्ष सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह ने कहा कि चिनाब पर माराला हेडवर्क्स, जो कि भारत की तरफ से पाकिस्तान में बहती है, में निर्वहन 31,853 क्यूसेक से अप्रत्याशित रूप से घटकर 18,700 क्यूसेक रह गया है।
विज्ञापन


सैयद मोहम्मद ने इस मामले पर सक्सेना से स्थिति को देखने और उससे अवगत कराने को भी कहा।

इंडस वाटर्स के भारतीय आयुक्त ने इस दावे को पाकिस्तान की तरफ से एक और आधारहीन कथा करार दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की गई है। उन्होंने पाकिस्तान के दावे के जवाब में कहा कि नदी का प्रवाह सामान्य है और इसमें कोई खास बदलाव नहीं दिखा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को भी यही जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्सेना के मुताबिक भारत में चिनाब और तवी नदियों पर क्रमश: आखिरी आकलन और निकास स्थलों अखनूर और सिधरा में संबंधित अवधि में पानी का निकास एक जैसा पाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ा अंतर नहीं देखा गया।

जानकारी के लिए बता दें कि सिंधु जल संधि के मुताबिक स्थायी सिंधु आयोग का गठन किया गया था। ऐसे में दोनों देशों के सिंधु आयुक्त इस संधि के मामलों में अपनी अपनी सरकारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस संधि के तहत, हर साल कम से कम एक बार दोनों आयुक्तों की बैठक होती है। यह बैठकें बारी-बारी से दोनों देशों में होती हैं। यानी एक बार बैठक पाकिस्तान में होती है तो वहीं, दूसरी बार यह बैठक भारत में होती है।


संधि के तहत रावी, ब्यास और सतलुज जैसी तीन पूर्वी नदियां पूरी तरह से भारत को आवंटित की गई हैं। वहीं, सिंधु, चिनाब और झेलम जैसी पश्चिमी नदियां पाकिस्तान को आवंटित की गई हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed