{"_id":"5c78f55fbdec2209fa31f370","slug":"pakistan-rejects-india-s-request-to-send-abhinandon-by-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई मार्ग से अभिनंदन की वापसी चाहता था भारत, वाघा बॉर्डर पर अड़ा पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवाई मार्ग से अभिनंदन की वापसी चाहता था भारत, वाघा बॉर्डर पर अड़ा पाकिस्तान
Fri, 01 Mar 2019 02:40 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
abhinandan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने की पाकिस्तान की घोषणा के बाद भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह चाहता है कि पायलट को हवाई मार्ग से वापस भेजा जाए ना कि वाघा सीमा से। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि देर रात पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया कि वह अटारी-वाघा सीमा से ही पायलट को वापस भेजेगा।
विज्ञापन
भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान भी विंग कमांडर वर्तमान को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान पाकिस्तान भेजने पर विचार कर रहा था। वर्तमान अब वाघा सीमा से स्वदेश लौटेंगे जो पाकिस्तान के लाहौर से करीब 25 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पायलट को बुधवार को उस समय पकड़ा गया था जब उनके मिग 21 विमान को मार गिराया गया और वह नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान की ओर उतरे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की थी कि वर्तमान को शांति सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
अभिनंदन के वीडियो पहले वायरल कर दिए गए थे लेकिन भारत की कड़ी आपत्ति के बाद पाकिस्तानी फौज ने रुख बदला। भारत ने पहले ही दिन से साफ कर दिया था कि वह बिना किसी शर्त और सौदेबाजी के अभिनंदन की वापसी चाहता है। इसके लिए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कूटनीतिक पहल की थी। आखिर में दबाव काम आया और पाकिस्तान ने अभिनंदन को दो दिन में ही छोड़ने का फैसला कर लिया।
(भाषा इनपुट)