फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan opens airspace for all civilian traffic; Indian flights to operate soon

अब पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भर सकेंगे यात्री विमान, हवाई क्षेत्र में लगा प्रतिबंध हटा

Tue, 16 Jul 2019 12:54 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 16 Jul 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan opens airspace for all civilian traffic; Indian flights to operate soon
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने बालाकोट हवाई हमले के करीब साढ़े चार महीने बाद सोमवार देर रात अपना हवाई क्षेत्र असैन्य उड़ानों के लिए खोल दिया जिसके बाद भारत पाकिस्तान के बीच हवाई परिवहन शुरू हो गया है। इसकी जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। पाक हवाई क्षेत्र बंद होने पर भारी नुकसान झेली रही एयर इंडिया ने कहा है कि हम इस मामले को देख रहे हैं, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के लिए शेड्यूल करने में दो से तीन दिन लगेंगे।

विज्ञापन

 




पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने भारतीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर एयरमैन (एनओटीएएम) को एक नोटिस जारी कर कहा कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को सभी ज्ञात एटीएस रूट पर सभी असैन्य उड़ानों के लिए तत्काल प्रभाव से खोला जाता है। पाकिस्तान के इस कदम के बाद भारत ने भी संशोधित एनओटीएएम जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य हवाई यातायात बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एनओटीएएम जारी होने के साथ ही हवाई क्षेत्र पर लगे सभी प्रतिबंध समाप्त हो गए हैं, संबंधित प्राधिकार ने भारत को इसकी सूचना दी है। भारत ने भी उसके तुरंत बाद संशोधित एनओटीएएम जारी किया है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच सभी ‘फ्लाईट इंफॉर्मेंशन रीजंस’ में परिचालन शुरू हो गया है।

एनओटीएएम जारी होने के कुछ घंटे बाद भारत के नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि विमानों ने बंद रास्तों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जिससे विमानन कंपनियों और यात्रियों को बड़ी राहत पहुंची है। मंत्रालय ने लिखा है, पाकिस्तान द्वारा देर रात और भारत की ओर से आज तड़के एनओटीएएम रद्द किए जाने के बाद अब दोनों देशों के हवाई क्षेत्र पर कोई प्रतिबंध नहीं है, विमानों ने बंद पड़े रास्तों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है जिससे विमानन कंपनियों को बड़ी राहत पहुंची है।


मंत्रालय ने लिखा है, यह बहुत अच्छी खबर है। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। इससे सबसे ज्यादा लाभ एयर इंडिया को होगा क्योंकि फरवरी से अभी तक अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खास तौर से अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों, को दूसरे रास्ते से ले जाने के कारण कंपनी को करीब 491 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed