{"_id":"5e2293698ebc3e4b542c2b0b","slug":"pakistan-high-commission-summoned-to-lodge-strong-protest-over-abduction-of-minor-hindu-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू लड़कियों का अपहरण: भारत ने पाक उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब, जताया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदू लड़कियों का अपहरण: भारत ने पाक उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब, जताया विरोध
Sat, 18 Jan 2020 10:41 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 18 Jan 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान उच्चायोग (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पड़ोसी देश में पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की लड़कियों के हाल में हुए अपहरण की घटनाओं को लेकर नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया गया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार सरकार ने उच्चायोग के सामने कड़ा विरोध जताया है और अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान को बताया गया है कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों के साथ ऐसी चौंकाने वाली और निंदनीय घटनाओं को लेकर भारत के विभिन्न नागरिक समाज ने भारी चिंता जताई है। इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की गई है और लड़कियों को उनके परिवारों को तत्काल सुरक्षित वापस करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Government Sources: The incidents have been strongly condemned and asked for immediate safe return of the girls to their families. https://t.co/iooSOszNxK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 18, 2020