फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan High Commission issued visas to the mother and wife of Kulbhushan Jadhav 

कुलभूषण मामलाः पाकिस्तान ने दिया मां और पत्नी को वीजा, 25 दिसंबर को होगी मुलाकात

Wed, 20 Dec 2017 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan High Commission issued visas to the mother and wife of Kulbhushan Jadhav 
कुलभूषण जाधव

पाकिस्तान ने बुधवार को कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां को वीजा दे दिया। पाक विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली स्थित उसके उच्चायोग ने जाधव से मुलाकात के लिए वीजा जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


47 वर्षीय जाधव को पाक की सैन्य अदालत ने अप्रैल में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी लेकिन भारत की अपील पर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत ने इस पर रोक लगा दी है और इस पर अंतिम फैसला अभी आना शेष है।
विज्ञापन


पढ़ें- क्रिसमस के दिन मां और पत्नी से मिलेंगे कुलभूषण, सुषमा ने कहा- मेहनत रंग लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान जाधव से उसकी मां और पत्नी की 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में मुलाकात के लिए राजी हो गया है। साथ ही उसने जाधव के परिजनों के साथ भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी के होने पर भी सहमति जताई थी।

पाक ने मंगलवार को अपने उच्चायोग को वीजा जारी करने का निर्देश दिया था। पाक दावा करता रहा है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को पिछले साल 3 मार्च को बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। हालांकि भारत लगातार कहता रहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया। वह नौसेना से रिटायर होने के बाद वहां व्यापार कर रहा था।  


पढ़ें: भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था पाकिस्तान, हुआ नाकाम
 
बता दें कि पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जाधव को अप्रैल में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस में अपील की थी, जिसके बाद कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed