फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Army claims it shot down Indian drone along LoC

पाक सेना का दावा, भारतीय ड्रोन को मार गिराया

Sun, 20 Nov 2016 01:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army claims it shot down Indian drone along LoC
फाइल फोटो
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। पाक सेना का आरोप है कि भारतीय ड्रोन नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस आया था। 
विज्ञापन


पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने ट्वीट कर कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने शाम चार बजकर 45 मिनट पर भारतीय ड्रोन को मार गिराया है। उसका मलबा पाक क्षेत्र में गिरा और उसे पाक बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।’ 
विज्ञापन


बाजवा ने दावा किया कि भारतीय ड्रोन नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में 60 मीटर अंदर तक घुस आया था और उसका मलबा राखचाकरी सेक्टर में आगाही पोस्ट के नजदीक गिरा मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी पाकिस्तान भारतीय जासूसी ड्रोन को मार गिराने का दावा कर चुका है। तब पाक सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक भारतीय ड्रोन गिराने का दावा किया था। पाकिस्तान के एक अखबार ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से कहा था कि भारतीय ड्रोन में कैमरा लगा था और वह तस्वीरें ले रहा था। 


पाक सेना ने नियंत्रण रेखा के भीमभेर सेक्टर में ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था। लेकिन भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed