फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Aam Admi Movement new political party launched by former major general aimed to give power to common man

पाकिस्तान आम आदमी मूवमेंट: सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने किया नए राजनीतिक दल का गठन, आम आदमी को सत्ता में लाने का लक्ष्य

Wed, 19 Jan 2022 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 Jan 2022 09:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के नए राजनीतिक दल 'पाकिस्तान आम आदमी मूवमेंट' यानी पाम का देश के चुनाव आयोग के पास पंजीकरण पिछले साल नवंबर में हुआ था। लेकिन, इसका उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित हुआ।

विज्ञापन
Pakistan Aam Admi Movement new political party launched by former major general aimed to give power to common man
सेवानिवृत्त मेजर जनरल साद खट्टक - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

कठिन सियासी दौर से गुजर रहे पाकिस्तान में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन हुआ है। इस पार्टी का नाम 'पाकिस्तान आम आदमी मूवमेंट' (पाम) है। इसका गठन पूर्व मेजर जनरल साद खट्टक ने किया है। खट्टक का कहना है कि इस नई पार्टी का उद्देश्य सामंतवादी राजनीति को खत्म कर आम आदमी को सत्ता में लेकर आना है।

विज्ञापन

कराची प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित हुए उद्घाटन कार्यक्रम में खट्टक ने कहा कि यह पार्टी जनता की सच्ची प्रतिनिधि बनकर उभरेगी और आम लोगों को सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों की तरह काम नहीं करेगी जिन्होंने अपने हितों को साधने के लिए केवल जनता का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

'राजनीति में अब नए खून को मौका देने का समय'
सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने कहा, 'परिवारों, सामंतों और पूंजीवादियों के प्रभाव वाली राजनीति को खत्म कर राजनीति में नए खून को मौका देने का समय आ गया है।' उन्होंने इस बात को लेकर दुख जताया कि देश पर शासन करने वाले वर्ग ने यहां की राजनीति में आम आदमी को प्रसंग से ही बाहर कर दिया है और केवल शोषण किया है।

'देश की वर्तमान न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह विफल'
खट्टक ने पाम को आम आदमी को राजनीतिक मंच उपलब्ध कराने का एक आंदोलन बताया और कहा कि हम देश में व्यवस्था में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, वर्तमान न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह असफल है। हमारी पार्टी का लक्ष्य देश में एक आधुनिक, जिम्मेदार और प्रभावी न्यायिक व्यवस्था लागू करने की है।

विज्ञापन

'असली लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरेगी पाम'
सेना में 35 साल तक सेवाएं देने वाले खट्टक श्रीलंका के लिए पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं। इस पार्टी के कार्यकारी चेयरमैन इम्तियाज अहमद ने कहा कि पाम एक सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरेगी। यहां हर कार्यकर्ता को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा और नियमानुसार काम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed