{"_id":"591d91154f1c1b5f07f22e92","slug":"pak-denied-icj-verdict-on-kulbhushan-jadhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण केसः पाक बोला- हमें ICJ का आदेश मंजूर नहीं, भारत ने कहा- फैसला पूरी तरह साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुलभूषण केसः पाक बोला- हमें ICJ का आदेश मंजूर नहीं, भारत ने कहा- फैसला पूरी तरह साफ
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
Updated Thu, 18 May 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav
कुलभूषण मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपनी औछी हरकतों पर उतर आया है। पाकिस्तान ने कुलभूषण पर दिए ICJ के फैसले को ही मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर का है और हम इस फैसले को नहीं मानते। विदेश मंत्रालय के अनुसार ये पाकिस्तान की आतंरिक सुरक्षा का मामला है इसलिए हम अपने नियम कानूनों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार विएना संधि के आर्टिकल 36 के अनुसार भी पाकिस्तान पर यह फैसला लागू नहीं होता। वहीं पाकिस्तान ने भारत पर भी अपनी खीझ निकाली, कहा कि भारत एक ऐसे व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहा है जो बेगुनाह पाकिस्तानियों की मौत का जिम्मेदार है। हम इस मुद्दे पर अभी और सबूत अंतरराष्ट्रीय अदालत के सामने रखेंगे और इसे अंतिम निष्कर्ष तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
वहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि जाधव को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। बागले ने कहा कोर्ट ने फांसी पर रोक लगाने का साफ साफ आदेश दिया है जो अंतिम फैसला आने तक जारी रहेगा।India is trying to defend a person whose actions led to killing of scores of innocent Pakistanis-Pak Foreign Ministry Spox #KulbhushanJadhav pic.twitter.com/BiZ7dG4Gm8
— ANI (@ANI_news) May 18, 2017
बागले ने कहा कि कोर्ट ने भी माना कि पाक ने जाधव के मानवाधिकारों का हनन किया था। ऐसे में इंटरनेशनल कानून के तहत पाक को अब अपने किए का सबक मिल सकेगा। हालांकि बागले ने पाक विदेश मंत्रालय के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया जिसमें अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के फैसले को मानने से इंकार कर दिया।
We hope it will help remedy egregious violations of Jadhav's rights & violations of international convention by Pak: MEA #KulbhushanJadhav pic.twitter.com/s9Pm4pTZcD
— ANI (@ANI_news) May 18, 2017