फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak claims Masood azhar flee to afghanistan

अफगानिस्तान भाग गया मसूद अजहर: पाक

Sun, 03 Apr 2016 05:42 AM IST
गुंजन कुमार / अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 05:42 AM IST
सार

  • पाकिस्तान सरकार और सेना के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से फैलाई जा रही अजहर के पाक में नहीं होने की बात 
  • पठानकोट आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने मसूद  को नजरबंदी में रखने का किया था दावा 

विज्ञापन
Pak claims Masood azhar flee to afghanistan
masood - फोटो : pti

विस्तार

पाकि‌स्तान का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में नहीं है। अजहर पर भारत की ओर से डाले जा रहे दबाव का चौतरफा असर देखते हुए पाकिस्तान सरकार और सेना के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से यह बात फैलाई जा रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान मामले से जुड़ी भारतीय एजेसियों को यह खबर मिल रही है कि मसूद अजहर कुछ दिनों पहले पाकिस्तान छोड़ अफगानिस्तान चला गया है। जबकि पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तान ने अजहर को नजरबंद रखने का दावा किया था। भारतीय खुफिया एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि मसूद अजहर से पूछताछ करने की नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की पहल ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के भारत विरोधी धड़े को असहज कर दिया है।
विज्ञापन


पाक के संयुक्त जांच दल (जेआईटी) और एनआईए की आपसी औपचारिक व तकनीकी शर्तों के मुताबिक पाकिस्तान भारत की इस मांग को नजरअंदाज नहीं कर सकता। जिस तरह भारत ने तमाम राजनीतिक विरोधों से बावजूद तकनीकी आधार पर जेआईटी को पठानकोट एयरबेस जैसे संवेदनशील जगहों पर जाने की इजाजत दी है उसी तरह पाकिस्तान को भी भारत की शर्तें माननी होगी। सूत्रों के मुताबिक भारत ने जेआईटी में आईएसआई के सदस्य की मौजूदगी से भी आंखे मूंद ली ताकि जांच की रफ्तार में अड़चन पैदा ना हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने किया था मसूद को नजरबंदी में रखने का दावा 

Pak claims Masood azhar flee to afghanistan
नवाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com

पठानकोट हमले में जैश की संलिप्तता के बाद पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उसे नजरबंदी में रखने का दावा किया था। लेकिन अब पाकिस्तान का यह यू टर्न आगे की रणनीति को देखते हुए लिया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक चीन ने संयुक्त राष्ट्र संघ में मसूद को पक्ष में वोट देने के साथ इस मामले में पाकिस्तान की पूरी मदद कर रहा है। खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व निदेशक एएस दुल्लत के मुताबिक चीन पाकिस्तान के जरिए भी भारत को उलझाए रखने की नीति पर काम कर रहा है।

दुल्लत ने कहा कि पाकिस्तान में कई पॉवर सेंटर काम कर रहे हैं। पाक के इस तरह के पैतरों के बावजूद भारत को अपनी बात पर कायम रहते हुए बातचीत का रास्ता खोले रखना होगा। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे सेना के जर्ब-ए-अज्ब ऑपरेशन की वजह से पाक-अफगानिस्तान सीमा पर वहां के फौज की बड़ी सख्ती है। ऐसे में मसूद अजहर का अफगानिस्तान चले जाने की बात गले से नहीं उतर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed