फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pak army ISI non intentions, warns of poisoning of ration of Indian security forces in Kashmir

पाक आर्मी व आईएसआई का ना-पाक इरादा, कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के राशन में जहर मिलाने का अलर्ट

Wed, 03 Jul 2019 01:31 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
pak army ISI non intentions, warns of poisoning of ration of Indian security forces in Kashmir

एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई अपने ना-पाक इरादों से बाज नहीं आ रही हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को लगातार ऐसे अलर्ट मिल रहे हैं कि ये दोनों मिलकर कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में फिदायीन हमले या अन्य कोई आतंकी वारदात कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी ने कश्मीर में अपने स्लीपर सेल के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों के राशन में जहरीला पदार्थ मिलाने की योजना बनाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया इकाई ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले ऐसे कई मैसेज इंटरसेप्ट किए हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह से कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों के राशन में जहरीला पदार्थ मिलाया जाए।
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सभी सुरक्षा बलों को सचेत कर दिया है। सेना और अर्धसैनिक बलों की सभी इकाइयों के पास इस बाबत लिखित अलर्ट भेजा गया है।सभी बलों के राशन डिपो की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। जहां से राशन आता है, वहां पर भी सुरक्षा बलों की खुफिया विंग नजर रख रही है। इसके अलावा राशन लेकर आने वाली गाड़ियों को कई जगह पर चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन डिपो भी सुरक्षा बलों के रडार पर हैं। विदेश से किसी तरह का कोई राशन आता है तो उसे भी तीन स्तरीय जांच से गुजरना होगा। साथ ही जब राशन की खेप संबंधित सुरक्षा बलों के कैंप में पहुंचेगी तो मैस में जाने से पहले डॉक्टर उस राशन की जांच करेंगे। कैंप में जहां राशन का भंडारण किया जाता है, वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह किसी भी तरह से भारत में आतंकी हमले या कोई दूसरी वारदात करने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed