थाइलैंड के इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पद्मश्री अवार्डी पी रघु राम
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सर्जन पी रघु राम को थाइलैंड में मानद फेलोशिप प्रदान की गई है। यह थाइलैंड के इस संस्थान का सर्वोच्च सम्मान है। रघु राम भारतीय सर्जन संघ के निर्वाचित अध्यक्ष भी हैं। थाईलैंड के रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स के अध्यक्ष प्रोफेसर तनाफोन मपांग ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।
To be conferred Honorary FRCS by the Royal College of Surgeons of Thailand,highest honour bestowed by the Royal College @ their 44th Annual Congress this weekend. # world renowned experts from 20 Countries -Scientific Extravaganza https://t.co/xmyV5iW8AD pic.twitter.com/QaGnzqsMbn
— Raghu Ram Pillarisetti (@RRPillarisetti) July 12, 2019
भारत में स्तन संबंधी बीमारियों के इलाज की दिशा में डॉ. रघु राम की साहसिक दृष्टि और उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। डॉ रघु राम ने अलग-अलग पहल के माध्यम से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत देश भर के लोगों को स्तन कैंसर की समय रहते पहचान के महत्व के प्रति जागरूक किया है।
उन्होंने एडिनबर्ग और इंग्लैंड के रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के साथ भारत में सर्जिकल शिक्षा के उच्चतम मानकों को बढ़ावा देने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।
बीसी रॉय अवार्ड से भी पुरस्कृत हो चुके हैं रघु
मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले डॉ. पी. रघुराम साल 2016 के प्रतिष्ठित डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार भी पा चुके हैं। डॉ. रघुराम को सामाजिक चिकित्सा राहत क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार भारत में चिकित्सकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
साल 1995 में सर्जन बनने के बाद डॉ रघु राम ने अपने 24 साल के करियर में स्तन कैंसर के शुरुआती कारणों का पता लगाने, इसकी गंभीरता और इलाज के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा की। उन्होंने स्तर कैंसर जैसे विषय को 'टैबू' से बाहर निकाला और इसे स्वास्थ्य चर्चा-परिचर्चा का विषय बनाया।